सब्सक्राइब करें

UP: आगरा में पुलिस की कार्यशैली से व्यापारियों में गुस्सा...अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद, धरने पर बैठे

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 29 Jun 2025 11:32 AM IST
सार

आगरा में पुलिस की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। कागारौल कस्बे का बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिया।

विज्ञापन
shopkeepers closed market in Agra due to poor law and order situation
बंद पड़ा बाजार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के कागारौल कस्बा में लगातार हो रही चोरी व पुलिस की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ रविवार सुबह व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। व्यापारियों ने कस्बे का सम्पूर्ण बाजार अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद कर दिया और शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों को समझाकर बाजार खोलने की अपील की, लेकिन व्यापारी अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।


 
Trending Videos
shopkeepers closed market in Agra due to poor law and order situation
धरना देने व्यापारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रैवल्स व्यवसायी रिंकू गर्ग ने बताया कि उनकी व अन्य व्यापारियों की निजी बस कस्बा स्थित एक फिलिंग स्टेशन पर रात के समय खड़ी रहती हैं। बसों से अक्सर डीजल चोरी हो रहा था। रिंकू गर्ग  नाै जून की रात को अपनी रिश्तेदारी से घर लौट कर आए। अपनी कार को फिलिंग स्टेशन पर खड़ा कर अपने घर को जा रहे थे, तभी उन्हें वहां कुछ लोगों की चहलकदमी दिखाई पड़ी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shopkeepers closed market in Agra due to poor law and order situation
व्यापारियों से बात करते पुलिस अफसर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिंकू ने  बताया कि टोकने पर वह लोग भाग खड़े हुए, जिनमें से एक को पहचान लिया गया था। छानबीन करने पर उन्हें वहां एक कार खड़ी दिखाई दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कार से पुलिस ने डीजल से भरी चार कैन व कुछ खाली कैन, डीजल चोरी करने वाला पाइप व दो फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की थीं। कस्बा निवासी साहब सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 10 जून को सौरव चाहर पुत्र सीताराम चाहर निवासी गढ़मुक्खा सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। 

 
shopkeepers closed market in Agra due to poor law and order situation
बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारियों का आरोप है कि नामजद मुकदमा पंजीकृत होने के बावजूद पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही है। आरोप है कि शनिवार शाम को पीड़ित व्यापारियों के साथ थाना पहुंच कर मामले की जानकारी करने पहुंचे तो कस्बा इंचार्ज द्वारा उन्हें डराया व धमकाया गया। 

 
विज्ञापन
shopkeepers closed market in Agra due to poor law and order situation
व्यापारियों में आक्रोश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की कार्यशैली से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। रविवार को व्यापारियों ने एकजुट होकर कस्बा का सम्पूर्ण बाजार बंद कर दिया और शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। व्यापारियों से बात कर बाजार खुलवाने का प्रयास किया। 


ये भी पढ़ें- UP: नींद में थे बस यात्री..धमाके से खुली आंखें, एक्सप्रेसवे पर पड़ीं खून से लथपथ लाशें; मंजर देख कांप गई रूह


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed