फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्बादी की बाढ़: दरक रहे मकान, धंस रहे फर्श...घरेलू सामान खराब; सांसद हेमा मालिनी ने राहत शिविर में गाया भजन

Fri, 12 Sep 2025 12:09 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 12 Sep 2025 12:09 AM IST
सार

मथुरा में यमुना के जलस्तर में कमी आने के साथ ही बर्बादी का मंजर सामने आने लगा है। बाढ़ के चलते फसलें नष्ट हो चुकी हैं, तो मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। जलभराव के चलते कीचड़ और फर्श धंसने लगे हैं।

विज्ञापन
flood in mathura: crops and houses damaged due to flood MP Hema Malini inspected flood relief camp
मथुरा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में बाढ़ से बर्बादी का मंजर अब दिखने लगा है। भले ही बीते दिनों से जलस्तर में प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही अब पीड़ितों के सामने अपने आशियाने बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। पानी कम होने के बाद घर दरक रहे हैं और फर्श धंस रहे हैं। वहीं, फसलें नष्ट होने से किसानों के अरमानों पर आफत का पानी फिर गया। दर्जनों गांव और कॉलोनियां अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं और बाढ़ से विस्थापित लोग चुनौतियों से जद्दोजहद कर रहे हैं। घरेलू सामान बर्बाद हो चुका है।


 
flood in mathura: crops and houses damaged due to flood MP Hema Malini inspected flood relief camp
मथुरा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस आपदा से सबसे बड़ा कहर किसानों पर बरपा है। बाढ़ के पानी से 33 गांवों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं, जिससे किसानों की उम्मीदें पानी में बह गईं। खेतों में लहलहाती फसलें अब सिर्फ कीचड़ और मलबे का ढेर बन गई हैं। जलस्तर में कमी के बावजूद, अभी भी दर्जनों गांव पूरी तरह से पानी में डूबे हैं। इधर, मथुरा-वृंदावन में दर्जनों कॉलोनियां अभी बाढ़ की चपेट में हैं।

 
flood in mathura: crops and houses damaged due to flood MP Hema Malini inspected flood relief camp
मथुरा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि जलस्तर कम होने से दो-दो फीट पानी कम हुआ है। जयसिंहपुरा, लक्ष्मीनगर क्षेत्र के तिवारी पुरम, ईसापुर और हंसगंज में अभी भी हालात विकराल हैं, जहां पानी कम हुआ है वहां अब मकानों को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। घरों में कई दिन तक पानी भरने के कारण कीमती सामान खराब हो गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
flood in mathura: crops and houses damaged due to flood MP Hema Malini inspected flood relief camp
मथुरा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मकानों के फर्श धंस गए हैं और पक्की गलियां जर्जर हो गई हैं। दीवारों पर भी दरारें आ गई हैं। राशन का सामान खराब हो चुका है। लोग घर वापस लौटने लगे हैं और घर की मरम्मत कराना शुरू कर दिया है। घरों के बाहर सफाई कार्य में जुट गए हैं। हालांकि प्रभावित क्षेत्रों में बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
flood in mathura: crops and houses damaged due to flood MP Hema Malini inspected flood relief camp
मथुरा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एडीएम डाॅ. पंकज वर्मा ने बताया कि मंगलवार से लगातार यमुना का जलस्तर कम हो रहा है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे प्रयाग घाट का 166.72 मीटर दर्ज किया गया है। हथिनीकुंड से 24479 क्यूसेक और ओखला से 47490 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं गोकुल बैराज से 1.18 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed