सब्सक्राइब करें

UP: मथुरा में बाढ़ जैसे हालात..सड़कें बनीं तालाब, मंदिरों तक पहुंचा यमुना का पानी, लोगों ने छोड़ा घर; तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 19 Aug 2025 09:09 PM IST
सार

मथुरा में यमुना उफान पर है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे हालात विकराल होते जा रहे हैं। नदी किनारे के क्षेत्र पानी में डूब गए हैं। लोगों ने सुरक्षित स्थान की ओर जाना शुरू कर दिया है।
 

विज्ञापन
flood in up mathura in worst condition due to yamuna water level rise
यमुना का जलस्तर बढ़ने से डूब गए खेत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ओखला और ताजेवाला बैराज से अधिक पानी छोड़ने से यमुना उफान पर है। वृंदावन, नौहझील, मांट, शेरगढ़ और मथुरा समेत कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई गांव के लोगों का आवामगन बाधित हो गया है। जयसिंहपुरा और यमुना खादर में हालात ऐसे हैं कि करीब दो सौ से अधिक लोग घर छोड़कर चले गए हैं। वहीं कई क्षेत्रों के मठ-मंदिरों तक पानी पहुंच गया और सड़कें तालाब बन गई हैं। नौहझील क्षेत्र में हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार कह रहे हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, जबकि यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से महज 13 सेंटीमीटर ही कम है।


 
Trending Videos
flood in up mathura in worst condition due to yamuna water level rise
सुरक्षित स्थान की ओर जाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना के जलस्तर में हर घंटे बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में यमुना का जलस्तर 165.79 से बढ़कर 165.87 मीटर तक पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 166.00 से महज 13 सेंटीमीटर ही कम है। खतरे का निशान पार होते ही यमुना से सटे इलाकों में पानी ही पानी नजर आएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
flood in up mathura in worst condition due to yamuna water level rise
घरों पर लटका ताला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि अधिकारी मंगलवार रात से जलस्तर घटने का दावा कर रहे हैं, लेकिन हथिनीकुंड और ओखला बैराज से लगातार अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। सिंचाई विभाग अपर खंड एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया है कि मंगलवार को हथिनीकुंड से 39045 क्यूसेक और ओखला बैराज से 89223 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। 
 
flood in up mathura in worst condition due to yamuna water level rise
मथुरा में बढ़ा यमुना का जलस्तर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हथिनीकुंड और ओखला बैराज से प्रतिदिन कभी कम तो कभी ज्यादा मात्रा में पानी छोड़े जाने से मथुरा में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, जबकि गोकुल बैराज से करीब 82000 क्यूसेक पानी ही डिस्चार्ज हो रहा है।

 
विज्ञापन
flood in up mathura in worst condition due to yamuna water level rise
यमुना का जलस्तर बढ़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालात यह हैं कि वृंदावन के परिक्रमा मार्ग, नौहझील के दर्जनों गांव, बलदेव, शेरगढ़, मथुरा के जयसिंपुरा और यमुना खादर की दर्जनों कॉलोनियों की सड़कें तालाब बन गई हैं। जयसिंहपुरा क्षेत्र के पार्षद राकेश भाटिया ने बताया है कि उनके क्षेत्र में यमुना का पानी आने से करीब दो सौ से अधिक परिवार घर छोड़कर चले गए हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed