{"_id":"6a1d142cae893e273702a2a4","slug":"heavy-rush-at-vrindavan-banke-bihari-temple-on-purnima-causes-chaos-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बांके बिहारी मंदिर में इस कदर उमड़ी भीड़, जाम हो गईं वृंदावन की गलियां; श्रद्धालुओं की बिगड़ गई हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: बांके बिहारी मंदिर में इस कदर उमड़ी भीड़, जाम हो गईं वृंदावन की गलियां; श्रद्धालुओं की बिगड़ गई हालत
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:42 AM IST
सार
वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में अधिकमास की पूर्णिमा पर भारी भीड़ उमड़ने से व्यवस्थाएं चरमरा गईं। भीषण गर्मी और अव्यवस्था के कारण कई श्रद्धालु बेहोश हुए और बड़ी संख्या में लोग बिना दर्शन किए लौट गए।
विज्ञापन
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा सैलाब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन में अधिकमास की पूर्णिमा पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित वृंदावन में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि समूची व्यवस्थाएं बिखर गईं। भीड़ में एक महिला व युवक बेहोश हो गए। वहीं अनेक श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही लौट गए।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा सैलाब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीड़ के कारण मंदिर को जोड़ने वाली सभी संकरी गलियां और मुख्य रास्ते पूरी तरह चोक नजर आए। गेट संख्या 5 पर हालात इस कदर हो गए कि दूर तक की गलियों में केवल लोगों के सिर दिखाई दे रहे थे। भीड़ के भारी दबाव के चलते कई श्रद्धालुओं, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की चीखें निकल गईं। त्रस्त होकर हजारों श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही लौट गए।
Trending Videos
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा सैलाब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिर परिसर में बने रेलिंग चक्र के भीतर भीड़ के अत्यधिक दबाव और उमस के कारण एक महिला श्रद्धालु बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला के अचेत होते ही परिसर में खलबली मच गई। इस दौरान महिला को उठाने या त्वरित प्राथमिक चिकित्सा देने के लिए मौके पर कोई स्वास्थ्यकर्मी या प्रशासनिक अधिकारी उपलब्ध नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा सैलाब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन ने किसी तरह भीड़ के बीच ही उसे संभाला और ठंडा पानी पिलाकर होश में लाने का प्रयास किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं शाम का मंदिर मार्ग पर एक युवक बेहोश गया। परिजन ने उसे किसी तरह संभाला।
विज्ञापन
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा सैलाब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अव्यवस्थाओं को लेकर बोले लोग
श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों का कहना है कि त्योहारों और विशेष अवसरों पर मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन को पहले से पुख्ता योजना बनानी चाहिए थी। भीषण गर्मी को देखते हुए न तो रास्तों में पर्याप्त पानी के टैंकरों की व्यवस्था थी और न ही जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाए गए थे। अलीगढ़ से आए विवेक ने कहा है कि वह तो भीड़ से परेशान होकर लौटकर जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों का कहना है कि त्योहारों और विशेष अवसरों पर मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन को पहले से पुख्ता योजना बनानी चाहिए थी। भीषण गर्मी को देखते हुए न तो रास्तों में पर्याप्त पानी के टैंकरों की व्यवस्था थी और न ही जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाए गए थे। अलीगढ़ से आए विवेक ने कहा है कि वह तो भीड़ से परेशान होकर लौटकर जा रहे हैं।