{"_id":"6a1d185ad69835987f0ea563","slug":"shopkeeper-flees-with-money-after-alleged-fraud-in-kosi-kalan-mathura-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बाजार से उधार लिए लाखों रुपये, रातों-रात परिवार सहित भागा प्रोविजन स्टोर व्यापारी; तलाश में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाजार से उधार लिए लाखों रुपये, रातों-रात परिवार सहित भागा प्रोविजन स्टोर व्यापारी; तलाश में जुटे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा के कोसीकलां में एक प्रोविजन स्टोर व्यापारी लोगों से अधिक ब्याज और जमीन खरीद के नाम पर लाखों रुपये लेकर परिवार सहित फरार हो गया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में एक प्रोविजन स्टोर व्यापारी बाजार से लाखों रुपये लेकर रातों-रात परिवार सहित भाग गया। व्यापारी ने लोगों को अधिक ब्याज देने तथा जमीन खरीदने के बहाने रुपये लिए थे। पीड़ित व्यापारी की खोज में एकजुट हो गए। एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
तहरीर में बताया कि प्रोविजन स्टोर व्यापारी ने लोगों का विश्वास जीतकर उन्हें अधिक ब्याज देने तथा जमीन खरीदने के नाम पर रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। कई लोगों ने अपनी जमा पूंजी व्यापारी को सौंप दी। व्यापारी ने अलग-अलग लोगों से बड़ी धनराशि एकत्र की थी, जिसके बाद शुक्रवार-शनिवार की रात्रि में वह परिवार सहित घर और दुकान बंद कर कहीं चला गया। सुबह दुकान और मकान का ताला लगा देखने के बाद लोगों को शक हुआ तो पीड़ित लोग उसकी तलाश में जुट दी है। आरोप है कि ग्रामीण ने अपनी एफडी को समाप्त कराकर दो बार में 5-5 लाख रुपये व्यापारी को दिए थे।
अन्य संभावित पीड़ित आ सकते है सामने
पुलिस का कहना था कि सभी पीड़ित सोमवार को एक साथ थाने आकर तहरीर दें, जिससे सभी पीड़ितों की प्राथमिकी दर्ज की जा सके। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जिससे यह पता लग सके कितने लोगों से रकम ली गई और कुल लेनदेन कितने रुपये का हुआ। साथ ही व्यापारी के संभावित ठिकानों और बैंक संबंधी जानकारियों की भी जांच की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने घटना के बाद अन्य संभावित पीड़ित भी सामने आने की संभावना जताई है। पुलिस ने यदि किसी के साथ इसी प्रकार की आर्थिक धोखाधड़ी हुई है तो वह आगे आकर जानकारी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
Trending Videos