{"_id":"6a1c865478550fa039032def","slug":"uncle-and-nephew-returning-from-govardhan-parikrama-die-in-bike-accident-mathura-news-c-415-1-mnp1012-833-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयानक हादसा: टक्कर के बाद बाइक से गिरे चाचा-भतीजे, ऊपर से गुजर गए कई वाहन; लाशों का हुआ बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयानक हादसा: टक्कर के बाद बाइक से गिरे चाचा-भतीजे, ऊपर से गुजर गए कई वाहन; लाशों का हुआ बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार
गोवर्धन परिक्रमा करके बाइक से घर लौट रहे चाचा-भतीजे की छाता-शेरगढ़ मार्ग पर वाहन की टक्कर के बाद दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद अन्य वाहनों की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही जान चली गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अधिकमास के दौरान गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर बाइक से घर लौट रहे चाचा-भतीजे की हादसे में मौत हो गई। छाता-शेरगढ़ मार्ग पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे अन्य वाहनों ने उन्हें रौंद दिया, दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, शेरगढ़ थाना क्षेत्र के फौजुआला गांव निवासी अरुण कुमार (31) पुत्र कुंवरपाल सुबह करीब 5 बजे अपने चाचा टेकचंद गौतम (30) पुत्र मनोहरलाल के साथ गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। छाता शेरगढ़ रोड पर कोकाकोला कंपनी के पास पीछे से आए किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। इसके बाद सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों ने भी उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही छाता पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने मृतकों के पास मिले दस्तावेज और बाइक नंबर के आधार पर उनके परिजन को हादसे की सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी उमेश त्रिपाठी ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos