{"_id":"6a1d1b94f325fc10780d5f6d","slug":"mathura-administration-on-alert-amid-heavy-pilgrim-rush-during-adhik-maas-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में इस कदर उमड़ रही भीड़, डीएम ने बुलाई इमरजेंसी बैठक; अधिकारियों को रातभर निगरानी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में इस कदर उमड़ रही भीड़, डीएम ने बुलाई इमरजेंसी बैठक; अधिकारियों को रातभर निगरानी के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार
अधिकमास में वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम ने आकस्मिक बैठक कर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
मथुरा डीएम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा में अधिकमास में बीते दो दिन से वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा तंत्र मजबूत करने के लिए रविवार को डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने आकस्मिक बैठक बुलाई। उन्होंने स्वास्थ्य, यातायात, सुरक्षा प्रबंधन और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं पर जोर दिया। साथ ही अधीनस्थों ने रात में अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करने को कहा।
उन्होंने प्रमुख पड़ाव स्थलों और मुख्य मार्गों पर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकमास के मद्देनजर जनपद को सुपर जोन में बांटा गया है। अपर जिलाधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को सुपर जोन की जिम्मेदारी दी गई है। ये अधिकारी नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र प्रकाश से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरा, बैरियर, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने को कहा गया।
पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्त करने, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई और सोशल मीडिया पर पैनी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अमरेश कुमार, नंद प्रकाश मौर्या, वेद प्रिय आर्य, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश
आंधी-बारिश से ध्वस्त बिजली व्यवस्था पर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह विद्युत निगम के अधिकारियों को फॉल्ट ठीक करने, परिक्रमा मार्ग पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। मजिस्ट्रेटों को पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

Trending Videos