सब्सक्राइब करें

प्यार का खाैफनाक अंत: दुपट्टे से गला दबाकर राधिका को मार डाला, पंखे से लटकी मिली सुभाष की लाश; इसलिए की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 03 May 2026 10:22 AM IST
सार

यूपी के मथुरा जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। युवती ने युवती की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी। दोनों के बीच दो साल से संबंध थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
lover commits suicide after murdering his girlfriend at Vrindavan in mathura
युवती को मारकर युवक ने भी दी जान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन के पानीघाट दुर्गापुरम कालोनी में किराए के मकान में रह रही युवती और उसके यहां आने वाले युवक के संबंधों में खटास इतनी बढ़ी कि शनिवार को युवक ने पहले युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि दोनों की पक्ष की ओर से इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।


पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी नगर, मथुरा निवासी राधिका चौधरी (28) की शादी अलीगढ़ के अतरौली निवासी एक युवक से करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। कुछ साल बाद ही राधिका का पति से तलाक हो गया और वह ससुराल छोड़कर वृंदावन आकर रहने लगीं। पिछले पांच साल से पानीघाट दुर्गापुरम कालोनी स्थित किराए के मकान में रह रही राधिका के पास अतरौली के युवक का आना-जाना था, जोकि जैंत में बुआ के यहां रह रहा था। अतरौली के युवक की शादी हो गई तो उसने दूरी बना ली। करीब दो साल पहले राधिका की मुलाकात तरौली, जैंत निवासी सुभाष ठाकुर (30) से हुई। इसके बाद सुभाष का भी राधिका के यहां आना-जाना शुरू हो गया। 

 
Trending Videos
lover commits suicide after murdering his girlfriend at Vrindavan in mathura
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को रात को सुभाष राधिका के यहां आया था। यहां दोनों में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि सुभाष ने पहले राधिका को दुपट्टे से गला दबाकर मार डाला और उसके बाद खुद भी पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की रात को इसी मकान में आने वाली घरेलू नौकरानी ने संदेह होने पर राधिका की बहन अनीता देवी को सूचना दी। इसके बाद रात करीब 11 बजे अनीता ने पुलिस को सूचित किया था। अनीता भी वृंदावन में रह रही हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो कमरे में बेड पर राधिका का शव पड़ा था। गले में चोट के निशान थे। सुभाष का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजन को सौंपा। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lover commits suicide after murdering his girlfriend at Vrindavan in mathura
माैके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि राधिका के पिछले दो साल से सुभाष से संबंध थे। सुभाष का उसके घर आना-जाना था। दोनों के बीच अनबन हो गई। सुभाष ने पहले राधिका की हत्या कर दी और उसके बाद आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 
lover commits suicide after murdering his girlfriend at Vrindavan in mathura
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच दिन पहले राधिका ने सुभाष के विरुद्ध दर्ज कराई थी प्राथमिकी
पुलिस ने बताया कि राधिका चौधरी ने जैंत थाने में सुभाष के विरुद्ध 28 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई। युवती ने आरोप लगाए थे कि सुभाष ठाकुर आए दिन परेशान करता है और शादी का दबाव बनाता है। इतना नहीं फोन करके परेशान करने के साथ ही घर पहुंच कर गालीगलौज देते हुए जबरदस्ती शादी के लिए दबाव बनाने लगा। इस पर राधिका ने कहा कि उसके परिजन जहां शादी करेंगे, वहां वह शादी करेंगी। आरोप है कि वह राधिका और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देता था। राधिका ने प्राथमिकी में यह भी बताया कि उसकी सुभाष से मुलाकात मूल रूप से अतरौली के युवक के जरिए हुई। जैंत थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि राधिका ने सुभाष के विरुद्ध अप्रैल माह में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में जांच चल रही थी। पुलिस ने युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।


 
विज्ञापन
lover commits suicide after murdering his girlfriend at Vrindavan in mathura
वृंदावन में प्रेमी-प्रेमिका की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राधिका के कमरे का किराया देता था ई रिक्शा एजेंसी मालिक
अलीगढ़ में ससुरालीजन से नाता टूटने पर पिछले पांच साल से वृंदावन की दुर्गापुरम कालोनी में रह रही राधिका चौधरी के मकान का किराया एक ई-रिक्शा एजेंसी का मालिक दे रहा था। बलदेव के हरिओम पांडेय ने बताया कि युवती पिछले चार साल से मकान में रह रही थी।

ये भी पढ़ें-राज चाैहान हत्याकांड: हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव पर 25 हजार का इनाम, जांच के लिए बनी एसआईटी; मां को पुलिस सुरक्षा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed