सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Boat operations in Vrindavan to resume after 23 days

Mathura News: वृंदावन में 23 दिन बाद शुरू होगा नावों का संचालन, प्रशासन और नाविकों में बनी सहमति

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 03 May 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

नाव का पांच सौ रुपये और मोटरबोट का 1500 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किया गया। वृंदावन के घाटों पर 23 दिन के बाद नावों का संचालन शुरू होने जा रहा है। यहां प्रतिदिन लगभग पांच से सात हजार श्रद्धालु यमुना के घाटों का नजारा देखने और नौकायन करने आते हैं। 

Boat operations in Vrindavan to resume after 23 days
वृंदावन में नाविकों और प्रशासन के बीच बनी सहमति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन में जिला प्रशासन और नाविकों के बीच रविवार को सहमति बन गई है। नगर के केसी घाट पर नगर निगम ने पहले दिन दोपहर तक 22 नाव एवं मोटर बोट का रजिस्ट्रेशन किया है। सोमवार से नगर के सभी घाटों पर नाव एवं मोटर बोट का संचालन किया जाएगा। 10 अप्रैल को नाव डूबने की घटना के बाद से यमुना में नावों का संचालन बंद था।
Trending Videos


डीएम सीपी सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार अधीनस्थों के साथ केसीघाट पहुंचे। यहां उन्होंने नाविकों से उनकी समस्या सुनी और उनका जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया। इस पर नाविकों ने आंदोलन स्थगित कर सोमवार से नावों के संचालन शुरू करने की बात कही। वहीं नगर निगम द्वारा केसी घाट पर शिविर नावों का रजिस्ट्रेशन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन 22 नाविकों ने नाव एवं मोटर बोट के रजिस्ट्रेशन कराए। नाव का पांच सौ रुपये और मोटरबोट का 1500 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किया गया। वृंदावन के घाटों पर 23 दिन के बाद नावों का संचालन शुरू होने जा रहा है। यहां प्रतिदिन लगभग पांच से सात हजार श्रद्धालु यमुना के घाटों का नजारा देखने और नौकायन करने आते हैं।

डीएम सीपी सिंह ने कहा कि यहां भगवान कृष्ण की नगरी में आस्था लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। इसे मानते हुए सुरक्षा के सभी इंतजाम करते हुए नाव का संचालन किया जाएगा। लाइफ सेफ्टी जैकेट पहनकर ही श्रद्धालु नाव में बैंठेंगे। 15 से ज्यादा यात्री नाव में नहीं बैठेंगे। सुरक्षा मानकों के अनुसार ही नाव का संचालन किया जाएगा। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। रिवर पुलिस चौकी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही रिवर पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed