सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Action After CM Complaint: Rewarded Criminal Monu Yadav Arrested in Encounter

UP: जानें कौन है मानू यादव, सीएम योगी तक पहुंची शिकायत, तब मुठभेड़ में हुई गिरफ्तारी; संपत्तियां होंगी जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 04 May 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और 25 हजार के इनामी मोनू यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। हत्या और रंगदारी के आरोपों में घिरे मोनू की संपत्ति और नेटवर्क की भी जांच तेज कर दी गई है।
 

Action After CM Complaint: Rewarded Criminal Monu Yadav Arrested in Encounter
हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से मोनू यादव का नाम तेजी से चर्च में है। पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। दरअसल राज चाैहान हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव के खिलाफ कार्रवाई न करने पर पुलिस पर सवाल खड़े किए गए। लखनऊ तक मामला पहुंचने पर जांच हुई तो हिस्ट्रीशीटर दूसरे मामले में कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया था। एक बार फिर राज की मां ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। मामले में पुलिस पर आरोप लगाए। इसके बाद एसआईटी का गठन किया गया। 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
Trending Videos

23 जनवरी को टेढ़ी बगिया स्थित एक गेस्ट हाउस में राज चाैहान की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या की गई थी। राज को सात गोलियां लगी थीं। इस मामले में एक आरोपी मुठभेड़ में मारा गया था। कई लोग गिरफ्तार हुए। राज की मां ने बेटे की हत्या में हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव पर भी आरोप लगाया था। कहा था कि बेटे की हत्या में उसका हाथ है। वह खुलेआम घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बेटे को जान से मरवाने के लिए धमकी दे चुका था। इसके बावजूद सुनवाई नहीं की गई। मगर पुलिस साक्ष्य नहीं मिलने की बात कहकर कार्रवाई नहीं कर रही थी। इस पर राज की मां मुख्यमंत्री से लखनऊ में मिली थीं। इस पर एसटीएफ को लगाया गया। मगर एसटीएफ उसे पकड़ पाती, उससे पहले ही वो पुराने मामले में कोर्ट में पेश हो गया। एक महीने तक जेल में रहा था। 16 अप्रैल को जेल से जमानत पर बाहर आया। इसके बाद ही रंगदारी मांगी थी।

संपत्ति की भी जांच शुरू
बताया गया है कि मोनू यादव भूमाफिया है। वह रंगदारी मांगने से लेकर जमीनों पर कब्जे में शामिल रहता है। उसके गुर्गे जमीनों को घेरने का काम करते हैं। जरूरत पड़ने पर वो लोगों को धमकाने का काम करता है। धमकी देने में साथी मदद करते हैं। अब पुलिस मोनू और उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। मोनू की संपत्ति भी चिह्नित की जा रही है। संपत्ति जुटाने का स्रोत क्या है? यह देखा जाएगा। अवैध तरीके से जुटाई गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा। पांच साल में मोनू के खिलाफ कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ था। रंगदारी में नाम सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

 बता दें, 17 अप्रैल को मोनू यादव ने नगला रामबल निवासी ढाबा संचालक से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। मामले में मोनू सहित 6 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें उसके बेटे और भाई को भी नामजद किया गया था। इसके बावजूद पुलिस ने गिरफ्तारी में दिलचस्पी नहीं दिखाई। उधर, ढाबा संचालक ने अपना वीडियो जारी कर दहशत में होने और पुलिस पर आरोप लगाए थे।

राज चाैहान की हत्या में भी मोनू पर आरोप राज की मां ने लगाया था। एक और मामले में पुलिस कार्रवाई न होने पर मामला लखनऊ पहुंचा था। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने मोनू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कराया। एसआईटी का भी गठन किया गया।

ट्रांस यमुना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात को उसकी घेराबंदी की। वह फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में गोली पैर में लगने से घायल हो गया। उधर, राज चाैहान हत्याकांड में उसकी संलिप्तता की जांच एसआईटी कर रिपोर्ट देगी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मोनू यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed