सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash between two groups in Vrindavan

Vrindavan: बस स्टैंड के सामने दो गुटों में टकराव, पथराव से मची अफरातफरी; पत्थर लगने से लहूलुहान हुआ राहगीर

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 02 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सार

बाइक सवार दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के युवक आपा खो बैठे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। कुछ ही मिनटों में दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे सड़क पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। 

Clash between two groups in Vrindavan
माैके पर जानकारी करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन बस स्टैंड के सामने शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार दो गुटों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पथराव शुरू होने से बाजार में अफरा तफरी मच गई। पथराव में एक राहगीर घायल हो गया। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड के सामने किशोरपुरा के रहने वाले दो युवकों की बाइकों की आपसी भिड़ंत के बाद दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के युवक आपा खो बैठे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। कुछ ही मिनटों में दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे सड़क पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पत्थर लगने से निर्दोष सिंह नामक राहगीर घायल हो गया। पत्थर उसके सिर में लगा। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्थरबाजी की इस घटना में मार्ग के किनारे खड़े कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस के पहुंचने पर झगड़ा करने वाले भाग निकले। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पथराव और मारपीट की सूचना मिली है। उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed