सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Double Death Mystery: Man Found Hanging, Woman Dead on Floor  Chilling Room Secrets Unfold

प्यार, साजिश या सुसाइड: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, फर्श पर युवती की लाश; जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 02 May 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन के पानीघाट क्षेत्र में बंद कमरे से युवक फंदे पर और युवती फर्श पर मृत मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

Double Death Mystery: Man Found Hanging, Woman Dead on Floor  Chilling Room Secrets Unfold
युवती का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन के पानीघाट क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई,जब एक बंद कमरे में एक युवती व एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर अंदर का दृश्य देखा, जहां युवक का शव फंदे से लटका हुआ था और युवती नीचे पड़ी हुई थी।
Trending Videos

पुलिस ने तत्काल शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। मृतको की पहचान राधिका निवासी जमुनापार व सुभाष निवासी छाता के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पड़ोसियों के अनुसार युवती विगत कई साल से उक्त मकान में किराए कर रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed