{"_id":"68505e5a3e67d2922904370a","slug":"mathura-excavation-accident-six-houses-collapse-three-people-died-25-thousand-reward-declare-of-accused-2025-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा हादसा: 70 फीट ऊपर से ढहे मकान...मंजर देख कांप गया था कलेजा, तीन की गई जान; मुख्य आरोपी पर 25 हजार इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा हादसा: 70 फीट ऊपर से ढहे मकान...मंजर देख कांप गया था कलेजा, तीन की गई जान; मुख्य आरोपी पर 25 हजार इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:24 AM IST
सार
मथुरा हादसे में पुलिस ने सुनील चैन और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पर इनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन
मथुरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के कच्ची सड़क स्थित शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में माया टीले की खुदाई के चलते रविवार को छह मकान ढह गए थे। इस हादसे में दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना के मुख्य आरोपी सुनील चैन व उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध सोमवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी श्लोक कुमार ने सुनील चैन की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। गिरफ्तारी के लिए छह टीमें लगाई गई हैं।
Trending Videos
पीड़ित परिवारों से बात करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि रविवार को माया टीला की खुदाई के दौरान 6 मकान ढह गए। करीब 70 फीट ऊपर से मकान ढहने के कारण वृंदावन निवासी सगी बहनें यशोदा उर्फ युवांशी (6), काजल उर्फ काव्या (4) और कच्ची सड़क निवासी तोताराम सैनी (35) की मौत हो गई थी। मामले में लगातार टीले को काटकर दीवार बनाने वाले सुनील चैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी दिखी हादसे की दहशत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने सोमवार को सुबह तोताराम सैनी के भाई माया टीला निवासी हेमंत कुमार उर्फ कन्हैया की तहरीर पर मंडी रामदास के गली कानूनगो निवासी सुनील चैन और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी ने मामले की जांच और भूमिगत हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमों का गठन किया है। ये टीमें दिन रात सुनील चैन और उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी का फोन स्विच ऑफ है।
माैके पर जानकारी करते अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जमीन में कई अन्य की हिस्सेदारी की भी है चर्चा
माया टीले के नीचे स्थित जिस प्लॉट में सुनील चैन द्वारा टीला काटकर दीवार बनाई जा रही थी, उसमें कई अन्य शहर के रसूखदारों की भी हिस्सेदारी होने की चर्चा है। पुलिस अपनी जांच में इन हिस्सेदारों का भी पता लगा रही है। हालांकि सुनील की गिरफ्तारी के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी कि आखिर जमीन में किस-किस का हिस्सा था।

घटनास्थल पर माैजूद भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुनील चैन की गिरफ्तारी खोलेगी कई राज
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टीले की खुदाई का मामला सुनील चैन की गिरफ्तारी के बाद खुलेगा। सुनील चैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसके साथी पुलिस कार्रवाई से बचाव का उपाय खोजने लगे हैं। वह किसी तरह भी सुनील चैन से अपना नाम अलग करना चाहते हैं। इसके लिए पुलिस अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन मामला अभी इतना गर्म है कि कोई भी इस मामले में हाथ डालने के तैयार नहीं है।