यूपी के हाथरस जिले में एक दुखद सड़क हादसे में मथुरा के एनएसजी कमांडो योगेन्द्र सिंह की मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आगरा उपचार के लिए भेजा गया है। यह हादसा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ जब वे होली खेलकर अपने दोस्त के यहां से लौट रहे थे। राया के गांव गुडेरा में इस घटना से मातम फैल गया है।
मातम में बदलीं खुशियां: थार सवार NSG कमांडो की मौत, रफ्तार इतनी की पेड़ से टकराते ही उड़ गए गाड़ी के परखच्चे
अमर उजाला नेटवर्क, राया
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 06 Mar 2026 04:49 PM IST
सार
गांव नगौड़ा के प्रधान नीरज सोलंकी ने बताया कि योगेन्द्र वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पठानकोट में थी। योगेन्द्र 25 दिन पहले ही होली की छुट्टी पर घर आए थे। 31 मार्च को उनके सेना में पंद्रह साल पूरे होने थे।
विज्ञापन
