सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Huge Crowd Witnesses Famous Huranga Festival at Dauji Temple in Baldeo

ब्रज की होली: दाऊजी के हुरंगे में उमड़ा आस्था का सैलाब, नंगे बदन पर पड़े प्रेम के कोड़े; देखें VIDEO

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 05 Mar 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार

दाऊजी महाराज मंदिर में विश्व प्रसिद्ध हुरंगा देखने हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। ब्रज की अनोखी परंपरा में गोपिकाओं ने पुरुषों पर टेसू के रंग में भीगे कपड़ों से बने कोड़ों से प्रेमपूर्वक प्रहार किया और पूरा परिसर होली के रंग में रंग गया।

Huge Crowd Witnesses Famous Huranga Festival at Dauji Temple in Baldeo
हुरंगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बलदेव के श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा देखने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती रही। नंगे बदन पर तड़ातड़ कोड़ों की मार देखने के लिए हजारों देशी-विदेशी श्रद्धालु पहुंचे। हुरंगा के नायक शेषावतार श्री दाऊजी महाराज रहे।
Trending Videos


 

हुरंगा में पुरुषों के गोप समूह पर महिलाओं ने गोपिका स्वरूप में प्रेम से कोड़ों की मार की। पुरुषों के नंगे बदन पर कपड़े फाड़कर तड़ातड़ प्रहार किए गए, जिसे देखकर दर्शक आनंदित हो उठे। हुरंगा दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। गोपिका स्वरूप महिलाएं पारंपरिक लहंगा-फरिया पहनकर पहुंचीं। मंच पर श्रीकृष्ण-बलराम और सखाओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हुरंगा में गोस्वामी श्री कल्याण देव जी के वंशज सेवायत पांडेय समाज के लोग ही भाग लेते हैं। समाज गायन में “होली आई रे श्याम, सुध लीजो” जैसे भक्ति गीतों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। महिलाएं “नंद के तोते गोरी जब खेलूं, मेरी पोहची में नग जड़वाय” जैसे पारंपरिक गीत गाती नजर आईं।

 

महिलाएं पुरुषों के बदन से कपड़े फाड़कर उन्हें टेसू के रंग में भिगोकर कोड़ा बनातीं और प्रेम से तड़ातड़ प्रहार करतीं रहीं, जबकि पुरुष मार खाते हुए नाचते-गाते दिखाई दिए। मंदिर और आसपास की छतों से गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां उड़ती रहीं, जिससे पूरा वातावरण लाल गुलाल से भरे बादलों जैसा प्रतीत हो रहा था।
 

हुरंगा के दौरान हुरियारिनें झंडा छीनने का प्रयास करती हैं, जबकि पुरुष उसे बचाने की कोशिश करते हैं। अंततः महिलाएं झंडा छीनने में सफल रहीं। इस दौरान महिलाएं “हारे रे रसिया, जीत चली ब्रज नारि” गाती हुई दिखाई दीं। इसके साथ ही हुरंगा संपन्न हुआ और श्रद्धालु परिक्रमा कर अपने घरों को प्रस्थान कर गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed