सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Computer operator involved in Information Department scam arrested from Mathura

UP: सूचना विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर का बड़ा खेल, अधिकारी के भी उड़ गए होश; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 05 Mar 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

सूचना विभाग में फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी धन के गबन करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

Computer operator involved in Information Department scam arrested from Mathura
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा में जिला सूचना विभाग में फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले वांछित को थाना सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी आउटसोर्सिंग के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 
Trending Videos


जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार शर्मा ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी थी कि विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी नारायन सिंह ने उनके फर्जी हस्ताक्षर किए और गलत तरीके से बिल तैयार कर सरकारी धन का गबन किया। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस की मदद से बृहस्पतिवार तड़के करीब 04:45 बजे जनपद इटावा के थाना एकदिल अंतर्गत शांति विहार कॉलोनी में दबिश दी। पुलिस ने यहां से आरोपी नारायन सिंह (27 वर्ष) निवासी चौमुहा मनी थोक, थाना जैत, मथुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले से ही थाना जमुनापार में आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में एक अन्य प्राथमिकी दर्ज है।

ये भी पढ़ें-UP: कीचड़ और कपड़ा-फाड़ होली में झूमी आगरा पुलिस, 20 फीट के गड्ढे में वर्दीवालों ने जमकर मचाया धमाल; VIDEO
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed