सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees Throng Baldev for Famous Dauji Huranga Festival in Mathura

Holi 2026: नंगे बदन पर पड़ेंगे कोड़े, समाज गायन पर झूमेंगे भक्त; दाऊजी का हुरंगा देखने उमड़ा जनसैलाब

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 05 Mar 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा के बलदेव स्थित विश्व प्रसिद्ध श्रीदाऊजी महाराज के हुरंगा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। समाज गायन के बाद मंदिर से आदेश मिलते ही पारंपरिक हुरंगा शुरू होगा।

Devotees Throng Baldev for Famous Dauji Huranga Festival in Mathura
बलदेव में विश्व प्रसिद्ध दाऊजी का हुरंगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के बलदेव में विश्व प्रसिद्ध श्रीदाऊजी महाराज के हुरंगा में आस्था का श्रद्धा का जनसैलाब चारों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही हैं। हुरंगा शुरू होने में थोड़ी देर है,  समाज गायन के पश्चात दाऊजी बाबा के आदेशानुसार तत्काल हुरंगा शुरू होगा।  इसके बाद सभी श्रद्धालु भक्त हुरंगा का आनंद लेंगे। 
Trending Videos


हुरंगा का आनंद लेने के लिए देश-विदेशी से श्रद्धालु हजारों की संख्या में चारों ओर देखने को मिल रहे हैं। हुरियारिनें सज धज कर तैयार होकर परंपरागत लहंगा फरिया आभूषण पहनकर आ रही हैं। हुरियारे भी सज धज कृष्ण बलराम स्वरूप में आए हुए हैं। श्रीदाऊजी महाराज का आदेश शुरू होते ही हुरंगा प्रारंभ हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हुरंगा में बैंड बाजे, नफीरी विभिन्न वाद्य यंत्रों की गान सुनाई दे रही है।  होरी नायैं जि दाऊजी को हुरंगा है, होरी कौ मजा चखाय दूंगी, हुरंगा में आ जाइयौ आदि लोकगीत व होली रसिया चारों ओर गूंज रहे हैं। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी चारों ओर नजर आ रही है। पुलिस अधिकारी लगातार मौका मुआयना व निरीक्षण कर व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed