{"_id":"69a96edc4bcdee11200227dc","slug":"crowd-created-ruckus-over-death-of-labourer-and-blocked-road-in-mathura-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने पर माैत: ठेकेदार की मारपीट ने ली दो मजदूरों की जान, गुस्साई भीड़ का हंगामा; दरोगा की वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी मांगने पर माैत: ठेकेदार की मारपीट ने ली दो मजदूरों की जान, गुस्साई भीड़ का हंगामा; दरोगा की वर्दी फाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 05 Mar 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के मथुरा जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने दो मजदूरों को इतना पीटा कि दोनों की माैत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। माैके पर पहुंची पुलिस से भी भीड़ ने हाथापाई कर दी।
मजूदर की माैत पर हंगामा करते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा इलाके में दो मजदूरों की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। घायल मजदूर की माैत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंचे दरोगा के साथ गुसाईं भीड़ ने हाथपाई करते हुए वर्दी तक फाड़ डाली। परिजनों का आरोप है कि दोनों मृतक मजदूर कल्याण सिंह नाम के ठेकेदार के यहां मजदूरी का कार्य करते थे। दोनों मजदूरों के मजदूरी के पैसे ठेकेदार पर निकल रहे थे।
आरोप है कि 24 फरवरी की रात को ठेकेदार दोनों मजदूरों को घर से बुलाकर पैसे देने के बहाने ले गया। उनके साथ घर पर ले जाकर मारपीट की गई। इस दौरान मनोज नामक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हरिओम को इलाज के लिए आगरा भर्ती कराया, जहां बीती रात हरिओम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद हरिओम का शव जब दामोदरपुरा पहुंचा तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। मौके पर एसपी सिटी राजीव कुमार सहित कई थाने की फोर्स पहुंच गई। ढाई घंटे लगे रहे जाम के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खुल सका।
ये भी पढ़ें-UP: कीचड़ और कपड़ा-फाड़ होली में झूमी आगरा पुलिस, 20 फीट के गड्ढे में वर्दीवालों ने जमकर मचाया धमाल; VIDEO
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन