{"_id":"6a100f1f12806150340d1e26","slug":"weddings-completed-under-police-protection-in-mathura-as-brides-break-down-during-farewell-2026-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भूखे लौटे बराती: दहशत के साए में हुए सात फेरे, विदाई पर दुल्हनों ने कहे ऐसे शब्द; परिवार संग रो पड़ा पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूखे लौटे बराती: दहशत के साए में हुए सात फेरे, विदाई पर दुल्हनों ने कहे ऐसे शब्द; परिवार संग रो पड़ा पूरा गांव
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 22 May 2026 02:15 PM IST
सार
मथुरा के नरहौली में बवाल के बाद दहशत और तनाव के माहौल में पुलिस की मौजूदगी में दुल्हनों के सात फेरे संपन्न कराए गए। विदाई के समय दुल्हनें भावुक हो उठीं और उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं किसी और की शादी में न हों, जिससे माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
मथुरा बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के नरहौली में हुए बवाल के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दुल्हन पक्ष की मांगें स्वीकार होने के बाद पुलिस के साए में दुल्हनों के सात फेरे हुए। गहमागहमी के बीच अधिकारियों ने शाम छह बजे तक रस्में पूरी कराईं और जोरशोर के साथ दुल्हनों की विदाई हुई। इस दौरान दुल्हनों का दर्द छलक उठा, कहा किसी और की शादी में ऐसा बवाल न हो।
बिलखता हुआ दुल्हन का पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चौकी प्रभारी पर बाबा साहब का अपमान करने का आरोप
दुल्हनों ने तारसी चौकी प्रभारी पर भी बरातियों को पीटना और बाबा साहब का अपमान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ठाकुर जाति से होने के कारण उन्होंने बरातियों को पीटा और अभद्रता की।
दुल्हनों ने तारसी चौकी प्रभारी पर भी बरातियों को पीटना और बाबा साहब का अपमान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ठाकुर जाति से होने के कारण उन्होंने बरातियों को पीटा और अभद्रता की।
Trending Videos
एसएसपी श्लोक कुमार
- फोटो : ANI
क्राइम ब्रांच करेगी जांच
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की क्राइम बांच जांच करेगी। फिलहल कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। बवाल करने वाले बाकी लोगों की वीडियो और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शिनाख्त की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

पुलिस बात करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्हन के पिता व भाई की चौकी प्रभारी से नोकझोंक, वीडियो वायरल
दुल्हन के पिता भगवान दास और भाई का तारसी चौकी प्रभारी नितिन राठी के साथ नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भगवान दास और उनका बेटा चौकी प्रभारी के साथ तीखी नोकझोंक और बहस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बवाल के चंद मिनट बाद का बताया जा रहा है, जब गांव में पथराव के बाद पुलिस स्थिति को संभालने का प्रयास कर रही थी। लाठी फटकारते हुए पुलिस शादी समारोह स्थल तक पहुंच गई और वहां पर कुछ लोगों पर लाठियां बरसाईं। इसके बाद माहौल गरमाया गया है और दुल्हन का भाई आक्रोश में आकर चौकी प्रभारी से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल और अभद्रता करने लगा।

बर्बाद हुआ खाना, भूखे लौटे बराती
दुल्हन के भाई नाहर सिंह ने बताया कि बवाल के बाद शादी समारोह में सारे इंतजाम बर्बाद हो गए, जिसके चलते अनेक बराती बिना भोजन किए लौट गए। स्टॉलों में खाना सड़ गया और सुबह फेंका गया। कई बराती जो दूर-दराज से आए थे, उन्हें इस घटना से निराशा हुई।