{"_id":"6a100aef24162067e1081d88","slug":"man-dressed-as-cockroach-protests-against-yamuna-pollution-outside-mathura-municipal-office-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा नगर निगम पहुंचा ‘कॉकरोच’, यमुना प्रदूषण के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन; देखें ये वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा नगर निगम पहुंचा ‘कॉकरोच’, यमुना प्रदूषण के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन; देखें ये वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 22 May 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा में एक समाजसेवी युवक ने यमुना प्रदूषण के विरोध में कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अनोखा प्रदर्शन किया। युवक ने कहा कि गंदगी बढ़ती रही तो शहर और यमुना की हालत और बदतर हो जाएगी, जिसके बाद उसका प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया।
मथुरा नगर निगम पहुंचा ‘कॉकरोच’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यमुना नदी में गिरते गंदे नालों के विरोध में एक समाजसेवी युवक ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। युवक कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने अपने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
Trending Videos
कॉकरोच की ड्रेस पहने युवक नगर निगम परिसर में नाचते-गाते हुए पहुंचा और यमुना में गिर रहे गंदे पानी के खिलाफ नाराजगी जताई। युवक का कहना था कि जिस तरह गंदगी में कॉकरोच पनपते हैं, उसी तरह शहर और यमुना की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। उसने कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवी युवक के इस अनोखे प्रदर्शन ने नगर निगम अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि यमुना प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रशासन को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए। नगर निगम पहुंचे इस “कॉकरोच प्रदर्शन” की चर्चा पूरे शहर में बनी हुई है।