सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kolkata Devotee Offers Special Jhalmuri to Banke Bihari, Priests Left Surprised

UP: बांकेबिहारी को लगा झालमुड़ी का भोग, कोलकाता से आए भक्त ने दी अनोखी भेंट; सेवायत भी रह गए हैरान

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 22 May 2026 08:19 AM IST
विज्ञापन
सार

कोलकाता से आए श्रद्धालु जगदीश शर्मा ने ठाकुरजी के लिए विशेष श्रद्धा से तैयार झालमुड़ी बांकेबिहारी मंदिर में समर्पित की। अनोखे भोग को देखकर सेवायत भी हैरान रह गए और श्रद्धा भाव से ठाकुरजी को अर्पित किया गया।

Kolkata Devotee Offers Special Jhalmuri to Banke Bihari, Priests Left Surprised
भक्त ने ठाकुरजी को समर्पित की खास झालमुड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्त अपने आराध्य को खुश करने के लिए मनोभाव से तरह-तरह की वस्तुएं लेकर आते हैं। लेकिन इस बार कोलकाता से आया भक्त ठाकुर जी के लिए झालमुड़ी लेकर आया। श्रद्धालु ने जैसे ही झालमुड़ी को सेवायत को दिया तो वह भी अचंभित हो गए। उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से ठाकुर जी के भोग को लिया और फिर उनको सेवित किया। 
Trending Videos


कोलकाता निवासी जगदीश शर्मा ठाकुर जी के लिए झालमुड़ी लेकर सेवायत दिनेश गोस्वामी के घर पहुंचे और उन्होंने कहा कि वह ठाकुर जी के लिए झालमुड़ी लेकर आएं हैं। आप इसका भोग लगवा दीजिए। फिर उन्होंने सेवायत को पैकेट समर्पित कर दिया। जगदीश शर्मा ने बताया कि यह झालमुड़ी उनके परिवार की महिलाओं ने विशेष श्रद्धा भाव से सजाई थी। जब उन्होंने इसे सेवायत को समर्पित किया तो दिनेश गोस्वामी भी थोड़े आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने श्रद्धा भाव से प्राप्त झालमुड़ी को भोग के रूप में ठाकुरजी को अर्पित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अनोखी भेंट ने मंदिर परिसर में उपस्थित अन्य श्रद्धालुओं का भी ध्यान आकर्षित किया। भक्तों ने कहा कि प्रत्येक भोग श्रद्धा और भाव से हो तो वह भगवान को प्रिय होता है। इस प्रकार के अनोखे और मनोभाव से किए गए भोग मंदिर की परंपराओं को जीवित रखने में मदद करते हैं। सेवायत दिनेश गोस्वामी ने जगदीश शर्मा और उनके परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के विशेष भोग से भगवान की सेवा में आनंद और भक्तों में उत्साह बढ़ता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed