सब्सक्राइब करें

UP: बरात में ट्रैक्टर पर ठुमके लगाती लड़कियां, डीजे पर गूंजते जातीय विशेष के गाने; मथुरा बवाल की पूरी कहानी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 21 May 2026 10:08 PM IST
सार

दोनों दूल्हों की बग्घियां आगे-पीछे चल रहीं थीं। करीब 100 मीटर तक बरात चलने के बाद डीजे पर जातीय विशेष का गाना बजने लगा और डीजे की धुन पर डांसर ठुमके लगाने लगीं। इसी दाैरान बरात में शामिल कुछ लोगों ने ऐसी हरकत कर दी कि बवाल की चिंगारी सुलग उठी। दोनों पक्षों में टकराव हो गया। 

विज्ञापन
Mathura uproar FIR against more than 300 people from both sides after clash in dalit barat
मथुरा में बरात चढ़ने के दाैरान बवाल हुआ था। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के नरहौली में भड़के जातीय तनाव के पीछे की मुख्य वजह सामने आ गई है। बरात में चार बग्घियां शामिल थीं, जिनमें से दो पर दूल्हे और दो पर बाबा साहब की प्रतिमाएं सजी हुई थीं। बरात में जाति विशेष का गाना बज रहा था और डीजे की धुन पर ट्रैक्टर के ऊपर दो लड़कियां डांस कर रही थीं। गाना बजने के बाद भीड़ ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुधवार रात 10:30 बजे भरतपुर पुल के निकट से बरात चढ़ाई जा रही थी। दो डीजे की धुन पर ट्रैक्टर के ऊपर लड़कियां डांस कर रही थी। दोनों दूल्हों की बग्घियां आगे-पीछे चल रहीं थीं। करीब 100 मीटर तक बरात चलने के बाद डीजे पर जातीय विशेष का गाना बजने लगा और डीजे की धुन पर डांसर ठुमके लगाने लगीं। ठाकुर समाज के लोगों का आरोप है कि रास्ते में महाराणा प्रताप चौक नरहौली नाम से लगे बोर्ड पर बराती टॉयलेट करने और थूकने लगे। ठाकुर समाज के लोगों ने इसका विरोध किया तो स्थिति तनावपूर्ण बन गई। फिर सड़क पर स्थित रवि मिष्ठान्न भंडार में आरोपी तोड़फोड़ करने लगे। दुकान स्वामी रवि ने इसका विरोध किया तो पथराव के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया।



 
Mathura uproar FIR against more than 300 people from both sides after clash in dalit barat
नरहौली गांव में वह स्थान जहां से बारात में विवाद शुरू हुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय निवासी राधा का आरोप है कि बरातियों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उनकी सास शांति पर पत्थर से वार किया, जिससे वह घायल हो गईं। देखते ही देखते विवाद बवाल में बदल गया। पुलिस ने उपद्रवियों को लाठी फटकार कर भगाया। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राधा का आरोप है कि उनके घर में रखे 72 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
Trending Videos
Mathura uproar FIR against more than 300 people from both sides after clash in dalit barat
नरहौली में उपद्रवीयों द्वारा मिठाई की दुकान में की गई तोड़फोड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
50 मीटर गली में घुसकर की तोड़तोड़
प्रत्यक्षदर्शी राधा ने बताया कि उनका मकान सड़क से 50 मीटर अंदर गली में स्थित है। बराती उपद्रव करते हुए उनके घर तक पहुंच गए और उनके साथ मारपीट की और सास को अधमरा कर दिया। विरोध करने के बाद वहां से भाग खड़े हुए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura uproar FIR against more than 300 people from both sides after clash in dalit barat
घटना के बाद नरहौली में तैनात पुलिसफोर्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नरहौली बवाल में दोनों पक्षों के 311 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
मथुरा के नरहौली में बरात चढ़ाने के दौरान हुए बवाल में पुलिस ने दोनों पक्षों के 311 लोगों के खिलाफ डकैती, हत्या का प्रयास, उपद्रव और हमला करने जैसी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें दुल्हनों के चार भाई समेत 41 लोग नामजद हैं। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर उपद्रवियों की शिनाख्त में जुटी है।

 
विज्ञापन
Mathura uproar FIR against more than 300 people from both sides after clash in dalit barat
बवाल में घायल वृद्वा शांती देवी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बवाल में घायल बुजुर्ग शांति की पुत्रवधु राधा ने दर्ज कराई प्राथमिकी में दलित समाज के 17 लोगों को नामजद किया है, जबकि 250 अज्ञात हैं। वहीं दुल्हनों के भाई दिलीप ने ठाकुर समाज के 24 लोगों को नामजद करते हुए 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई थानों का पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस व प्रशासन ने दोनों समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान के लिए वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इन फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed