सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Students Build Solar E-Cycle in Just 10 Days Low-Cost Innovation Promotes Green Energy

UP: आगरा विवि के छात्रों ने 10 दिन में बना डाली ऐसी साइकिल, न पेट्रोल चाहिए, न बिजली; धूप में भरेगी फर्राटे

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 22 May 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आईईटी छात्रों ने मात्र 10 दिन में 20 हजार रुपये की लागत से सोलर ई-साइकिल बनाकर नवाचार की मिसाल पेश की है। यह साइकिल सौर ऊर्जा और पैडल दोनों से चलती है और करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है, जिसे हरित ऊर्जा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Agra Students Build Solar E-Cycle in Just 10 Days Low-Cost Innovation Promotes Green Energy
साइकिल एक बार चार्ज होने पर करीब 30 किलोमीटर चल सकती है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के दो छात्रों ने मात्र 10 दिन में सोलर पैनल आधारित ई-साइकिल तैयार कर नवाचार का उदाहरण पेश किया है। 20 हजार रुपये की लागत से बनी यह साइकिल बिना पेट्रोल और बाहरी बिजली के चलती है और ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिहाज से बेहतर प्रयोग है।
Trending Videos

विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के चौथे वर्ष के छात्र अभिषेक सविता और विशाल ने 10 दिन में सोलर ई-साइकिल तैयार कर नई मिसाल पेश की है। बांदा निवासी अभिषेक सविता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 और ईंधन बचत के विजन से प्रेरित होकर यह मॉडल बनाया गया। पूरी तरह मेड-इन-इंडिया सामग्री से तैयार यह ई-साइकिल एक बार चार्ज होने पर करीब 30 किलोमीटर चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे धूप में खड़ा कर चार्ज किया जा सकता है, जबकि पैडल चलाने पर भी बैटरी चार्ज होती रहती है। धूप और बारिश से सुरक्षा के लिए इसमें विशेष शेड लगाया गया है। छात्रों ने बताया कि बेहतर बैटरी और उन्नत सोलर पैनल से इसकी क्षमता बढ़ाई जा सकती है। कुलपति प्रो. आशु रानी ने इसे आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में युवाओं की ये प्रेरक पहल है। निदेशक प्रो. मनु प्रताप, शिक्षक महेश दीक्षित और राघवेंद्र ने छात्रों की उपलब्धि पर बधाई दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed