शामली में हुए गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में हरियाणा के बाबा, 007 और 001 नाम के गिरोहों के भी गोगी गैंग से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार इन गिरोहों के गुर्गे लगातार एक-दूसरे के संपर्क में हैं और वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक लाख रुपये के इनामी वांछित करनाल के शार्प शूटर सत्यम और आर्यन की जांच के दौरान यह अहम जानकारी सामने आई है। बाबा, 007 और 001 नाम के गिरोहों का प्रमुख ठिकाना सोनीपत बताया जा रहा है।
2 of 15
अंकित बालियान की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन गिरोहों के करीब नौ गुर्गे गोगी गैंग के लगातार संपर्क में होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस को आशंका है कि इन गिरोहों से जुड़े सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस उनके संपर्कों और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
3 of 15
अंकिता बालियान की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब बॉक्सर गैंग की भी एंट्री
अंकित हत्याकांड की जांच में अब बॉक्सर गैंग का नाम भी सामने आया है। एसपी अनुसार जांच में पता चला है कि सोनीपत के गन्नौर निवासी बॉक्सर गिरोह का सरगना दीपक बॉक्सर भी शार्प शूटरों के संपर्क में था। वर्ष 2023 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे मेक्सिको से गिरफ्तार किया था। वर्तमान में वह तिहाड़ जेल में बंद है। पुलिस उससे भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए उसे रिमांड पर लेने के लिए जल्द ही न्यायालय में अर्जी दाखिल की जा सकती है।
4 of 15
अंकिता बालियान की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब तक 12 से अधिक की भूमिका सामने
पुलिस के अनुसार अंकित हत्याकांड की जांच में अब तक 12 से अधिक लोगों की भूमिका सामने आ चुकी है। इनमें गोगी, पंपू, बॉक्सर और अन्य गिरोहों से जुड़े गुर्गे शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस इन सभी के आपसी संपर्क, मोबाइल नंबर, बातचीत और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
5 of 15
अंकिता बालियान की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रंगदारी और लूट के लिए जाना जाता है बाबा गैंग
पुलिस के अनुसार बाबा गैंग रंगदारी और लूट की वारदातों के लिए जाना जाता है। गिरोह का सरगना रिंकू बताया गया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आ रहे सभी कनेक्शनों को जोड़ा जा रहा है।