{"_id":"6a225fc06fece5c5d60bbfdf","slug":"blue-drum-murder-case-saurabh-had-feared-for-his-life-friend-testifies-seeing-co-accused-2026-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीला ड्रम केस सुनवाई: सौरभ को थी पत्नी के अफेयर की भनक, मां से जताई थी हत्या की आशंका, दोस्त ने दी अहम गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीला ड्रम केस सुनवाई: सौरभ को थी पत्नी के अफेयर की भनक, मां से जताई थी हत्या की आशंका, दोस्त ने दी अहम गवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:16 PM IST
सार
मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत में हुई फाइनल बहस के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयानों का हवाला देते हुए महत्वपूर्ण तथ्य न्यायालय के समक्ष रखे।
विज्ञापन
1 of 6
सौरभ हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में जिला न्यायालय में सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। तीसरे चरण की अंतिम बहस में अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयानों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि मृतक सौरभ को अपनी जान का खतरा होने की आशंका पहले से थी। न्यायालय में यह भी बताया गया कि घटना वाली रात एक गवाह ने आरोपी साहिल शुक्ला को सौरभ के घर जाते हुए देखा था।
सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल-मुस्कान को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अदालत में पेश किए गए अहम बयान
जिला जज अरविंद मिश्रा की अदालत में बृहस्पतिवार को तीसरे चरण की अंतिम बहस हुई। इस दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता ने न्यायालय के समक्ष उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का विस्तृत उल्लेख किया। अभियोजन पक्ष ने विभिन्न गवाहियों को जोड़ते हुए घटना की परिस्थितियों और आरोपियों की भूमिका को स्पष्ट करने का प्रयास किया।
Trending Videos
3 of 6
सौरभ हत्याकांड- विलाप करती मां
- फोटो : अमर उजाला
मां ने बताया था बेटे ने जताया था डर
अभियोजन पक्ष के अनुसार, सौरभ की मां रेणू ने अपने बयान में कहा था कि उनके बेटे ने उन्हें पहले ही बताया था कि उसकी पत्नी मुस्कान और साहिल शुक्ला के बीच संबंध हैं। साथ ही उसने यह आशंका भी जताई थी कि दोनों उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। अभियोजन ने इस बयान को मामले की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए न्यायालय के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वह मकान जहां हुई थी सौरभ की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
दोस्त की गवाही बनी अहम
मामले में गवाह बने सौरभ कुमार ने अपने बयान में बताया कि वह मृतक का करीबी मित्र है। उसने दावा किया कि घटना वाली रात उसने साहिल शुक्ला को सौरभ और मुस्कान के घर जाते हुए देखा था।बाद में उसे सौरभ की हत्या की जानकारी मिली। अभियोजन पक्ष ने इस गवाही को भी अपने तर्कों का महत्वपूर्ण आधार बताया।
आज होगी चौथे चरण की अंतिम बहस
मामले में अब चौथे चरण की अंतिम बहस शुक्रवार यानी आज होगी। इसके बाद अदालत में दोनों पक्षों की दलीलों और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर आगे की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यह मामला मेरठ के चर्चित मामलों में शामिल रहा है और इसकी सुनवाई पर लगातार लोगों की नजर बनी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।