Meerut: सेटबैक पर बढ़ा विरोध, भाजपा नेता विनीत शारदा से मिलीं महिलाएं-बांधी राखी, धरने पर गूंजी हनुमान चालीसा
मेरठ के शास्त्री नगर में सेटबैक नीति के विरोध को लेकर महिलाओं का आंदोलन तेज हो गया है। महिलाओं ने भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं, जबकि धरना स्थल पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के शास्त्री नगर में प्रस्तावित सेटबैक व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। सेक्टर-2 की महिलाओं ने भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। महिलाओं का कहना है कि प्रस्तावित व्यवस्था लागू होने से उनके मकानों और परिवारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
भाजपा नेता के सामने रखी समस्याएं
महिलाओं ने भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा से मुलाकात कर मांग की कि आम नागरिकों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इस मामले का उचित समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि सेटबैक व्यवस्था लागू होने से कई परिवार प्रभावित होंगे और लोगों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान विनीत अग्रवाल शारदा ने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मुलाकात के दौरान महिलाओं ने उन्हें राखी भी बांधी।
यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस सुनवाई: सौरभ को थी पत्नी के अफेयर की भनक, मां से जताई थी हत्या की आशंका, दोस्त ने दी अहम गवाही
आंदोलन जारी रखने का ऐलान
महिलाओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष क्षेत्र के लोगों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है।
धरने पर हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
वहीं शास्त्री नगर सेक्टर-3 में चल रहे धरने के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। बड़ी संख्या में महिलाएं धरना स्थल पर एकत्र हुईं और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान तथा आंदोलन की सफलता के लिए प्रार्थना की।
महिलाओं ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और समस्याओं के समाधान तक धरना जारी रहेगा। भक्ति और संघर्ष के इस अनोखे संगम ने धरना स्थल का माहौल श्रद्धामय बना दिया।