सरधना के ऐतिहासिक चर्च में कृपाओं की माता के वार्षिक महोत्सव में दो दिवसीय विशेष प्रार्थनाओं का दौर जारी है। चर्च में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा है। विशेष प्रार्थनाओं के लिए इस बार चर्च में भव्य सजावट की गई है। चर्च परिसर में करीब 40 हजार वर्ग फीट का पंडाल तैयार कराया गया है। रंग बिरंगी लाइटों से चर्च को सजाया गया है। चर्च के बाहर मेला परिसर में दुकानें और झूले लगने भी शुरू हो गए हैं।
MEERUT: ऐतिहासिक सरधना चर्च में विशेष प्रार्थनाओं का दौर जारी, हर मुराद पूरी करती हैं माता मरियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्च परिसर में कई पंडाल बनाए गए हैं। संत चार्ल्स कॉलेज परिसर, सेमिनरी, कृपाओं की माता अस्पताल आदि में भी श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था की गई है। मुख्य पंडाल के अंदर बैरिकेटिंग की गई है। चर्च के बाहर मेला सजाया गया है।
एसपी देहात केशव कुमार व सीओ सरधना आरपी शाही ने चर्च महोत्सव स्थल पर निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। माता मरियम के मेला शनिवार से शुरू हुआ जो आज शाम को संपन्न हो जाएगा। इस दौरान चर्च में विशेष प्रार्थना की जाती हैं। चर्च परिसर में लंगर चल रहे हैं। शुक्रवार से ही जम्मू, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के लोग यहां पर लंगर चला रहे हैं।
कर्म और ज्ञान योग से जीवन में मिलेगी सफलता
ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में महोत्सव के सातवें दिन धर्म गुरुओं ने कहा कि माता मरियम का दूसरा नाम निर्मला, निष्कलंक, पवित्र, स्वच्छ मन है। माता मरियम के समर्पण, सदाचार, अनुशासनात्मक जीवन से प्रेरणा लेकर आदर्श परिवार का निर्माण करना चाहिए। विद्यालय में गुरुजनों का आदर-सत्कार करना, अनुशासन का पालन करना, कर्म योग, ध्यान योग, ज्ञान योग से जीवन में सफलता मिलेगी।
चर्च में आयोजित प्रार्थना में मेरठ से आए फादर जॉन मिल्टन ने कहा कि माता मरियम हमारे लिए सदगुण एवं विश्वास की आदर्श हैं। उन्होंने हमसे पहले जीवन एवं विश्वास की तीर्थयात्रा पूरी की है। माता से प्रार्थना करें कि वे हमारी रक्षा करें।