फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून: लखनऊ हिंसा में सामने आया बागपत कनेक्शन, वीडियो फुटेज खंगाल रही पुलिस

Tue, 24 Dec 2019 05:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Dec 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
Lucknow violence after CAA protest, Youth from Baraut Baghpat were involved
लखनऊ हिंसा - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लखनऊ में हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों की मानें तो स्थानीय पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर यूपी के बागपत जिले का इस विरोध प्रदर्शन से बड़ा कनेक्शन सामने आया है। 

Lucknow violence after CAA protest, Youth from Baraut Baghpat were involved
लखनऊ में हुई हिंसा का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

जानकारी के अनुसार लखनऊ में हिंसक प्रदर्शन करने वालों में बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र के युवकों के भी शामिल होने की आशंका है। इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 

लखनऊ में 19 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। मदेय गंज और ठाकुरगंज थाने की सतखंडा पुलिस चौकी पर तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई थी। परिवर्तन चौक के करीब छह किमी के दायरे में हिंसा फैल गई थी। पुलिस पर पथराव किया था।

Lucknow violence after CAA protest, Youth from Baraut Baghpat were involved
लखनऊ हिंसा - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शनकारियों ने चार रोडवेज बसों, कारों, बाइक और मीडिया की ओबी वैन जला दी थी। लखनऊ में हिंसा का बड़ौत कनेक्शन सामने आ रहा है। स्थानीय पुलिस को इनपुट मिला है कि जिले के कुछ युवक लखनऊ में हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों में शामिल थे।
 

फोटो और वीडियो फुटेज खंगाली जा रही है। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि स्थानीय स्तर पर जांच चल रही है। लखनऊ से इस संबंध में फिलहाल किसी तरह की जानकारी नहीं मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow violence after CAA protest, Youth from Baraut Baghpat were involved
बवालियों ने जमकर पथराव किया - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के बवाल में सात मुकदमे
मुजफ्फरनगर जनपद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में तीसरे दिन सिविल लाइंस थाने में सात मुकदमे दर्ज हुए। इन्हें मिलाकर मुकदमों की कुल संख्या 31 हो गई। वहीं, आर्य समाज रोड पर गोली लगने से हुई नूरा की मौत मामले में भी अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।  

शहर के मोहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी उमरदराज उर्फ लूल ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई नूर मोहम्मद उर्फ नूरा शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे किसी काम से मीनाक्षी चौक से महावीर चौक की तरफ गया था। इसी दौरान आर्य समाज रोड पर अज्ञात ने उसे गोली मार दी, जिसकी मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Lucknow violence after CAA protest, Youth from Baraut Baghpat were involved
पथराव करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बवाल को लेकर सिविल लाइंस थाने में तीसरे दिन छह ओर मुकदमे दर्ज किए। इनमें तीन मुकदमे हमला व बाइक फूंकने के दर्ज किए। इनमें मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी आसिफ राईन ने मीनाक्षी चौक पर भीड़ द्वारा हमला करने और बाइक फूंकने के मामले में नामजद किया गया है।
 

इसके अतिरिक्त नई मंडी के संजय मार्ग निवासी शंकर शर्मा ने मीनाक्षी चौक पर बाइक फूंकने और डी-दल 44वीं वाहिनी पीएसी के रविंद्र ने मीनाक्षी चौक पर भतीजे विनीत पर पथराव, फायरिंग करने व बुलेट बाइक फूंकने का दर्ज कराया। सीओ नई मंडी हरीश सिंह के हमराह परिवहन शाखा पुलिस लाइन के कांस्टेबल अमित ने मदीना चौक पर भीड़ द्वारा पथराव-फायरिंग और गाड़ी में तोड़फोड़की रिपोर्ट दर्ज कराई।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed