{"_id":"6a4f23552ee77ea34800acb6","slug":"man-wife-murders-had-a-love-marriage-14-years-ago-in-saharanpur-see-photos-2026-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: '20 दिन तक इंतजार, चार बार लेने भी गया, आने को राजी न थी पत्नी', 14 साल पहले लव मैरिज, अब कत्ल; पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: '20 दिन तक इंतजार, चार बार लेने भी गया, आने को राजी न थी पत्नी', 14 साल पहले लव मैरिज, अब कत्ल; पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:36 AM IST
सार
सहारनपुर में 14 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक ने अब पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला। बताया जा रहा है कि नौकरी छोड़ने की वजह से दंपती के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। पति उसे कई बार लेने गया था, लेकिन वो आने के लिए तैयार नहीं थी। इससे खफा युवक ने मायके में जाकर ही पत्नी को मार डाला।
विज्ञापन
1 of 11
saharanpur murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सहारनपुर के छुटमलपुर में करीब 14 साल पहले जिस महिला से प्रेम विवाह किया था, पति ने उसे उसके मायके में जाकर दिनदहाड़े चाकू से पेट में पांच वार कर मार डाला। इसके बाद अपने घर आ गया। लोगों ने बताया कि पति के नौकरी छोड़ने की वजह से दोनों में झगड़ा हुआ था। इसी वजह से महिला 20 दिन पहले मायके आ गई थी। महिला के पिता बालकिशन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि हरिजन कॉलोनी निवासी अनुसूचित जाति के बालकिशन की बेटी मीनू (32) ने 14 साल पहले फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रजापुर निवासी दूसरी बिरादरी के सन्नी सैनी से प्रेम विवाह किया था। उस समय दोनों भगवानपुर की एक फैक्टरी में काम करते थे। शादी के बाद मीनू ने काम छोड़ दिया। इस बीच उनके चार बच्चे हो गए।
2 of 11
आरोपी पति सन्नी सैनी और मीनू की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ दिन पहले सन्नी ने फैक्टरी की नौकरी छोड़ दी। इसी बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। मीनू की बहन दीपा ने बताया कि करीब 20 दिन पहले दोनों में झगड़ा हुआ तो परिवार के लोग मीनू की ससुराल गए थे। मारपीट की नौबत आने पर पुलिस बुलानी पड़ी थी। इसके बाद मीनू को लेकर छुटमलपुर आ गए थे। मीनू के बच्चे वहीं रह गए थे।
3 of 11
मीनू की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार की सुबह करीब नौ बजे परिवार के सदस्य काम पर गए थे। मीनू घर में अकेली थी। उसके पास दीपा के दो बच्चे टीवी देख रहे थे। इसी दौरान सन्नी आया। उसके हाथ में चाकू था। उसे देखकर बच्चे पड़ोस में दूसरे मामा के घर बताने चले गए। जब तक परिजन पहुंचे सन्नी मीनू का कत्ल करके भाग गया था, बाद में पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
मीनू की हत्या के बाद जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
20 दिन तक किया पत्नी का इंतजार नहीं आई तो मायके जाकर ले ली जान
करीब 20 दिन पहले झगड़ा होने के बाद मीनू अपने मायके छुटमलपुर आ गई थी। इस बीच तीन से चार बार सन्नी उसे घर ले जाने के लिए आया, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात से सन्नी नाराज चल रहा था। 14 साल पहले दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
5 of 11
मीनू की हत्या के बाद मौके पर भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार के भगवनापुर में एक फैक्टरी में काम करने के दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। उनमें पहली बार ऐसा झगड़ा हुआ कि मीनू मायके आ गई थी। पुलिस पूछताछ में पति ने बताया कि पत्नी के घर न लौटने पर आपा खो बैठा। उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।