फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अतुल हत्याकांड में नया खुलासा: करैत को दो दिन रखा भूखा, फिर डसवाया; दामिनी और तुषार ने गूगल पर किया था सर्च

Sun, 19 Jul 2026 10:30 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 19 Jul 2026 10:30 AM IST
सार

Atul Meerut Murder Case: मेरठ में एक और पति की हत्या का मामला सामने आया है। निजी संचालक अतुल को पत्नी और उसके प्रेमी ने साइलेंट किलर करैत सांप से डसवाया था। आरोपियों ने करैत को दो दिन भूखा रखा था। आरोपी सोनू और उदय ने सपेरे से करैत को प्रेमी तुषार को बृहस्पतिवार रात को लाकर दिया था। 

विज्ञापन
Atul Murder Case: Wife and Lover Allegedly Starved Krait Snake Before Fatal Attack Google Searches Revealed
Meerut Atul murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के हस्तिनापुर में निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार पंवार की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। अतुल को उसकी पत्नी दामिनी ने कॉमन करैत सांप से डसवाया था। पैनल का गठन कर सांप का पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी रिपोर्ट में पता चला है कि सांप को दो दिन भूखा रखा गया था और उस पर तीन बार हमला कर उसे मारा गया। 


यह सांप सोनू और उदय ने तुषार द्वारा दिए गए 15 हजार रुपये में से किसी सपेरे से खरीदा था। यह सांप विश्व के सबसे विषैलों सांपों में शामिल है और साइलेंट किलर के नाम से जाना जाता है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित त्यागी ने बताया कि करैत सांप के विष में शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिन होते हैं। 
Atul Murder Case: Wife and Lover Allegedly Starved Krait Snake Before Fatal Attack Google Searches Revealed
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके डसने पर न तो सूजन आती है और न ही असहनीय दर्द। पीड़ित को लगता है कि उसे किसी मामूली कीड़े ने काटा है या खरोंच लगी है। इस गफलत में इलाज मिलने में देरी हो जाती है। जहर सीधे तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) पर हमला करता है। 
Atul Murder Case: Wife and Lover Allegedly Starved Krait Snake Before Fatal Attack Google Searches Revealed
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे मांसपेशियां लकवाग्रस्त होने लगती हैं। धीरे-धीरे पीड़ित को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है और श्वसन तंत्र फेल होने से उसकी जान चली जाती है। यदि एक घंटे के भीतर उपचार न मिले तो बचना लगभग नामुमकिन है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Atul Murder Case: Wife and Lover Allegedly Starved Krait Snake Before Fatal Attack Google Searches Revealed
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात में शिकार की तलाश करता है
यह सांप निशाचर माना जाता है और रात में अधिक सक्रिय होता है। चमकदार काले या गहरे नीले रंग का यह सांप रात के अंधेरे में घरों के भीतर घुस आता है। रात होने पर यह अंधेरे कोनों में घुसकर शिकार पर हमला करता है। विशेषकर जमीन पर सोने वालों पर यह अधिक हमला करता है।

 
विज्ञापन
Atul Murder Case: Wife and Lover Allegedly Starved Krait Snake Before Fatal Attack Google Searches Revealed
पत्नी दामिनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गूगल पर सर्च किया, सांप की तस्करी का भी खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी तुषार और दामिनी ने इस सांप को गूगल पर सर्च करने के बाद इसकी तलाश शुरू की थी। उदय और सोनू ने पैसों के लालच में इस दुर्लभ और खतरनाक सांप को किसी सपेरे से खरीदा था। आरोपियों ने कबूल किया है कि वे कई दिनों से इस सांप की तलाश में थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed