सूर्य की पहली किरण के साथ सोमवार सुबह छठ घाटों पर छठी मैया के जयकारे गूंज उठे। व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हो गया। मेरठ में दिल्ली रोड स्थित श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर रामलीला मैदान में पूर्वांचल छठ सेवा समिति की ओर से पूजा-अर्चना की गई। व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
छठ पर्व की खूबसूरत तस्वीरें: सूर्य की पहली किरण के साथ घाटों पर उमड़ी आस्था, 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 16 Nov 2026 04:12 PM IST
सार
मेरठ में सोमवार सुबह व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया। दिल्ली रोड और मवाना शुगर मिल कॉलोनी में छठ पूजा के आयोजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
