{"_id":"6319efac5be9b62f8644b118","slug":"meerut-mazar-was-built-by-illegal-construction-near-pandav-mound-in-hastinapur-and-ruckus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: अवैध निर्माण कर बनाई मजार, श्रद्धालुओं को बलि देते देख आगबबूला हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अवैध निर्माण कर बनाई मजार, श्रद्धालुओं को बलि देते देख आगबबूला हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 08 Sep 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
अवैध निर्माण कर बनाई मजार।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में पांडव टीले के समीप पुरातत्व विभाग के संरक्षित क्षेत्र में मजार बनाने को लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं अवैध निर्माण नहीं हटवाया गया को गुरुवार सुबह हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख अफसरों की नींद टूट गई और अवैध निर्माण हटवाने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
बता दें कि प्राचीन पांडव टीला पुरातत्व विभाग के अधीन है। यहां पुराने हस्तिनापुर निवासी एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर मजार का निर्माण किया। इसके बाद दूर-दराज से लोग झाड़ू, गुड़, चादर और मुर्गे की बलि देने के लिए पहुंचने लगे।
Trending Videos
2 of 7
हंगामा करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
वहीं गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
जानकारी देते लोग।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की। वहीं अवैध रूप से मजार बनाने की शिकायत मिलने पर अफसरों में हड़कंप मच गया।
4 of 7
मामले की जानकारी देती महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
दिल्ली समेत कई जगहों से पहुंचे श्रद्धालु
दिल्ली समेत कई जगह से श्रद्धालु यहां पहुंचे। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा मुर्गे की बलि देने का प्रयास किया जा रहा था, इसी बीच हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह हिंदू संगठित क्षेत्र है और यहां पर कोई बलि नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मजार का निर्माण अवैध है।
विज्ञापन
5 of 7
हस्तिनापुर में अवैध निर्माण का मामला।
- फोटो : amar ujala
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से मजार का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से यहां पर निर्माण हो रहा है और अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।