फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ का नीला ड्रम कांड: कातिल पत्नी और प्रेमी का बदलेगा ठिकाना; साहिल का होगा ये पता; मुस्कान होगी यहां शिफ्ट

Mon, 12 Oct 2026 10:48 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 12 Oct 2026 10:48 AM IST
सार

मेरठ के नीले ड्रम कांड और सर्पदंश हत्याकांड के आरोपियों का ठिकाना बदल जाएगा। अभी मेरठ जेल में बंद आरोपी प्रेमी साहिल, अमरदीप सजा होने के बाद आगरा सेंट्रल जेल भेज दिए जाएंगे जबकि कातिल पत्नी मुस्कान और रविता लखनऊ नारी बंदी निकेतन में जाएगी। 

विज्ञापन
Meerut saurabh Case Sahil will be sent to Agra Central Jail and Muskaan to Women Correctional Home in Lucknow
Meerut saurabh Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के ब्रह्मपुरी के चर्चित नीले ड्रम वाला सौरभ हत्याकांड की आरोपी पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला को अदालत से दोषी करार दिया जा चुका है। इसके अलावा बहसूमा के अकबरपुर सादात के अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी रविता और उसका प्रेमी अमरदीप भी दोषी करार दिए जा चुके है। 

साहिल, अमरदीप सजा होने के बाद आगरा सेंट्रल जेल जाएंगे जबकि मुस्कान और रविता लखनऊ नारी बंदी निकेतन में जाएगी। हालांकि अभी करीब एक साल लगेगा, जब दोषी सेंट्रल जेल में जाएंगे। सेंट्रल जेल में दोषियों की संख्या ज्यादा है, इसलिए यहां से वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा लखनऊ शासन में रिपोर्ट भेजेंगे।
Trending Videos
Meerut saurabh Case Sahil will be sent to Agra Central Jail and Muskaan to Women Correctional Home in Lucknow
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने जिला अभियोजन अधिकारी को चारों की आर्थिक और मानसिक स्थिति का ब्योरा भेजा है। नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को दोषी ठहराया जा चुका है। मुस्कान-साहिल को 14 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी।
Meerut saurabh Case Sahil will be sent to Agra Central Jail and Muskaan to Women Correctional Home in Lucknow
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, सांप कांड में रविता और अमरदीप को दोषी पाया गया है। दोनों को 16 अक्तूबर को सजा सुनाई जानी है। सजा को लेकर सभी दोषियों का डर सता रहा है। डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि सजा होने के बाद पुरुष कैदी को आगरा सेंट्रल जेल भेजा जाता है जबकि महिला कैदी को लखनऊ में नारी बंदी निकेतन भेजा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut saurabh Case Sahil will be sent to Agra Central Jail and Muskaan to Women Correctional Home in Lucknow
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सजा होने के बाद सभी उनकी रिपोर्ट लखनऊ भेजी जाएगी। जिसके बाद आगे इन दोषियों को जेल में शिफ्ट करने का काम किया जाएगा। वहीं दोषियों को सेंट्रल जेल तक शिफ्ट करने में एक साल तक का समय लग जाता है।
विज्ञापन
Meerut saurabh Case Sahil will be sent to Agra Central Jail and Muskaan to Women Correctional Home in Lucknow
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
शास्त्री की कोठी के सामने रहने वाली मुस्कान रस्तौगी ने अपने प्रेमी रंजन वाली गली निवासी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की तीन मार्च 2025 की रात हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों ने सौरभ का सिर और कलाइयां काटकर नीले ड्रम में सीमेंट से चिन दिया था। इसके बाद दोनों घूमने के लिए हिमाचल चले गए थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed