{"_id":"6a910cd88fc02341f005e80d","slug":"shamli-haryanvi-singer-ankit-balian-murder-case-network-of-six-gangs-on-police-radar-2026-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में हरियाणवी सिंगर हत्याकांड: रडार पर इन छह गैंग का नेटवर्क, दिल्ली-हरियाणा से पश्चिमी यूपी तक कड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में हरियाणवी सिंगर हत्याकांड: रडार पर इन छह गैंग का नेटवर्क, दिल्ली-हरियाणा से पश्चिमी यूपी तक कड़ियां
Fri, 28 Aug 2026 11:26 AM IST
Sharukh Khan
महबूब अली, अमर उजाला, शामली
महबूब अली, अमर उजाला, शामली
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:26 AM IST
सार
यूपी में हरियाणवी सिंगर हत्याकांड में पुलिस के रडार पर छह गैंग का नेटवर्क है। हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गोगी गैंग के अलावा पुलिस गिरोहों की कुंडली खंगाल रही है। वीडियो और पोस्ट डालने वालों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जांच में गोगी के अलावा नीरज बवाना और अन्य गैंगों से जुड़े सदस्यों के आपसी संपर्क की जानकारी भी सामने आई है।
विज्ञापन
Shamli Haryanvi singer Ankit Balian
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में गोगी गैंग के हत्या की जिम्मेदारी लेने के बावजूद पुलिस को जांच में कई आपराधिक गिरोहों के गुर्गों के आपसी संपर्क के अहम सुराग मिले हैं। अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या अंकित की हत्या के पीछे अकेले गोगी गैंग था या कई गैंगों के गुर्गों ने मिलकर साजिश रची।
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक और दिल्ली में मिले लोकेशन के सुराग
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार सोशल मीडिया पर गैंग से संबंधित वीडियो और पोस्ट डालने वालों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जांच में गोगी के अलावा नीरज बवाना और अन्य गैंगों से जुड़े सदस्यों के आपसी संपर्क की जानकारी भी सामने आई है।

सीसीटीवी में कैद अंकित की हत्या के बाद भागते हमलावर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया गतिविधियों के आधार पर एक संदिग्ध की लोकेशन रोहतक और दूसरे की दिल्ली में मिलने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस सभी कड़ियों को जोड़ते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश किसने रची और वारदात को अंजाम देने वालों तक निर्देश किस माध्यम से पहुंचे। एसपी का कहना है कि जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही हत्याकांड में शामिल आरोपियों तथा पूरी साजिश का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोगी गैंग: जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट से शुरू हुई जांच
अंकित की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर गोगी गैंग के नाम से जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट वायरल हुई। इसके बाद पुलिस ने पोस्ट डालने वाले और उसके संपकों की पड़ताल शुरू की। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पोस्ट वास्तव में गैंग से जुड़े व्यक्ति ने डाली है या किसी ने जांच को भटकाने के लिए गोगी गैंग का नाम इस्तेमाल किया।
अंकित की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर गोगी गैंग के नाम से जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट वायरल हुई। इसके बाद पुलिस ने पोस्ट डालने वाले और उसके संपकों की पड़ताल शुरू की। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पोस्ट वास्तव में गैंग से जुड़े व्यक्ति ने डाली है या किसी ने जांच को भटकाने के लिए गोगी गैंग का नाम इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद अंकित की हत्या के बाद भागते हमलावर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काला जठेड़ी: दिल्ली-हरियाणा से पश्चिमी यूपी तक कड़ियां
काला जठेड़ी का नाम दिल्ली-हरियाणा के साथ राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा रहा है। उसका नाम लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से भी जोड़ा जाता रहा है। पुलिस अंकित हत्याकांड में जठेड़ी नेटवर्क से जुड़े संभावित संपर्कों की भी जांच कर रही है।