फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं सुलझी दो युवकों की हत्या की गुत्थी: पुलिस ने 72 घंटे बाद कराया अंतिम संस्कार, नहीं हो सकी पहचान

Thu, 17 Feb 2022 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Feb 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
Two youth murder mystery do not solved, dead bodies could not identified, Police conducted last rites after 72 hours
meerut murder news - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दो युवकों की हत्या के मामले में पुलिस को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। काफी प्रयासों के बावजूद जैनपुर गांव के जंगल में हत्या करके फेंके गए दोनों युवकों की पहचान नहीं पाई है।



72 घंटे बीतने के बाद रोहटा पुलिस ने दोनों युवकों का बुधवार को लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया है। युवकों के चेहरे, हाथ पर लिखे लालटू, तीर का निशान, अधिकारी लिखा फोटो व उनके कपड़ों को सील किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी एक युवक की धारदार हथियार से और दूसरे युवक को गला घोटकर मारने की पुष्टि हुई है। 

Two youth murder mystery do not solved, dead bodies could not identified, Police conducted last rites after 72 hours
meerut murder news - फोटो : अमर उजाला

रोहटा रोड स्थित जैनपुर गांव के जंगल में 100 मीटर की दूरी पर रविवार को दो युवकों की लाश मिली थी। पुलिस ने 332 व्हाट्सएप ग्रुपों पर फोटो-वीडियो डालकर वायरल किये है, ताकि उनकी पहचान हो सके। मृतक दोनों युवकों के फोटो लेकर हाईवे स्थित ढाबों पर लेकर पुलिस पहचान कराने की कोशिश में 3 दिन से लगातार लगी है। पुलिस का अंदेशा कि दोनों युवकों की वेशभूषा से वह पश्चिम बंगाल के निवासी लगते है। मेरठ से लेकर बंगाल तक उनके फोटो व वीडियो भेजे जा रहे है।

सराफा कारीगरों को भी युवकों के फोटो दिखाए हैं। तमाम प्रयास के बावजूद शवों की पहचान नहीं हो सकी। बुधवार को 72 घंटे पूरे होने के बाद रोहटा थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में रखे दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद दोनों को सूरजकुंड पर ले जाकर पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया है। 
 

Two youth murder mystery do not solved, dead bodies could not identified, Police conducted last rites after 72 hours
meerut murder news - फोटो : अमर उजाला

शरीर पर चोट के निशान मिले 
पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों युवकों के शरीर पर चोट के निशान मिले। एक युवक के शरीर पर 20 से ज्यादा धारदार हथियार से निशान है, जबकि दूसरे युवक के शरीर पर भी चोट के दो निशान मिले। जिसकी गला घोटकर हत्या हुई है। युवकों की पहचान के बाद हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। पहचान के लिये पुलिस तीन दिन से लगातार प्रयास करने में लगी है। दोनों की पहचान का प्रयास जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Two youth murder mystery do not solved, dead bodies could not identified, Police conducted last rites after 72 hours
meerut murder news - फोटो : अमर उजाला

फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे कपड़े 
सीओ सरधना आरपी शाही का कहना कि दोनों युवकों के कपड़ों को सील कर दिया है, जिनको जांच के लिये फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। तकनीकी ढंग से दोनों युवकों की पहचान की कोशिश जारी है। आधार कार्ड बनाने वाले से भी राय ली गई है। थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस की टीम भी लगी हुई है। 

विज्ञापन
Two youth murder mystery do not solved, dead bodies could not identified, Police conducted last rites after 72 hours
meerut police - फोटो : अमर उजाला

पहचान का कर रहे प्रयास 
दोनों युवकों के कपड़े सील कर उनके फोटो और वीडियो बनाए गए है। पहचान का प्रयास अभी जारी है। नियमानुसार 72 घंटे बाद पुलिस ने युवकों का बुधवार पोस्टमार्टम कराकर सूरजकुंड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed