विधानसभा चुनाव में इस बार हार-जीत तय करने में मतदान प्रतिशत के भी बड़े मायने हैं। पश्चिमी यूपी किसान आंदोलन के सबसे ज्यादा असर वाला इलाका है। यहां मुस्लिम मतों में सबसे कम तो दलित मतों में अच्छे खासे बिखराव के रुझान सामने आए हैं। ऐसे में यह बहुत अहम है कि किन जातियों के प्रभाव वाले इलाके में कितने वोटर बूथों तक निकले।
UP Chunav 2022: पहले चरण की 58 सीटों का मूड, मुस्लिमों में सबसे कम, दलितों में हुआ ज्यादा बिखराव, पढ़िए पूरा समीकरण
पहले चरण में वोट डालने में 2017 के मुकाबले इस बार शामली जिला अव्वल रहा है। इस जिले में इस बार 2.41 फीसदी मतदान ज्यादा हुआ है। सीटवार बात करें तो इस बार सबसे ज्यादा 75.90 फीसदी वोट सहारनपुर की नकुड़ सीट पर पड़े हैं। शामली की कैराना सीट इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही और यहां भी मतदान प्रतिशत 75.12 रहा। सबसे ज्यादा मतदान वाली सीटों में 74.96 के साथ बेहट और 73.19 प्रतिशत के साथ सहारनपुर देहात सीट रही। सबसे कम 47.03 फीसदी मतदान सूबे की सबसे बड़ी विधानसभा सीट साहिबाबाद में हुआ तो गौतमबुद्धनगर में 48.74 प्रतिशत वोट पड़े। गाजियाबाद में भी मतदान प्रतिशत 51.57 फीसदी रहा।
अहम है मतदान प्रतिशत
मतदान प्रतिशत का चुनाव पर सीधा असर पड़ता है। राजनीतिक पार्टियों का प्रचार, वर्तमान सरकार के प्रति नाराजगी या खुशी भी मतदान प्रतिशत को प्रभावित करता है। किसी इलाके विशेष में प्रत्याशी की ख्याति या उससे नाराजगी भी फैक्टर होती है। जनता जब किसी सरकार के प्रति आक्रोश में होती है तो भी ज्यादा मतदान करती है। जब मत प्रतिशत में खास बदलाव नहीं होता तो समीकरण ज्यादा उलझे होते हैं। - एसके चतुर्वेदी, पूर्व विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ
इन सीटों पर पड़े सबसे ज्यादा वोट
नकुड़: 75.90
कैराना 75.12
बेहट 74.96
सहारनपुर देहात 73.19
इन सीटों पर सबसे कम मतदान
साहिबाबाद: 47.03
गौतमबुद्धनगर: 48.74
गाजियाबाद: 51.57
आगरा छावनी: 53.69
आगरा उत्तर: 54.97
छह जिलों की 19 सीटों पर मत प्रतिशत
जिला सहारनपुर
सीट 2022 2017
बेहट 74.96 75.04
नकुड़ 75.90 77.53
सहारनपुर शहर 62.90 69.24
सहारनपुर देहात 73.19 74.81
देवबंद 67.72 71.53
रामपुर मनिहारान 69.46 73.44
गंगोह 71.25 71.98
जिला बिजनौर
नजीबाबाद 68.21 65.52
नगीना 65.43 63.88
बढ़ापुर 65.54 65.71
धामपुर 68.09 68.36
नहटौर 65.55 65.71
बिजनौर 67.43 67.67
चांदपुर 69.78 69.84
नूरपुर 66.72 66.93