Weather update: लाॅकडाउन के बीच प्रदूषण स्तर घटा, स्वच्छ हुई पवन, कल-कल बह रहा जल, इस जिले से साफ दिख रहीं बर्फीली पहाड़ियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में वाहनों की संख्या घटने के बाद प्रदूषण काफी कम हुआ है। शहर में जहां आम दिनों में लाखों की संख्या में वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं वहीं लाॅकडाउन की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इस कारण से प्रदुषण में काफी कमी आई है और हवा साफ हुई है।
मेरठ देहात में मौसम साफ होने के साथ ही आसमान में बादल छाए दिखाई दे रहे हैं। सरधना, फलावदा समेत देहात के अन्य क्षेत्रों में भी सड़कों पर वाहन न चलने से प्रदूषण का स्तर घटा है। एक ओर जहां आसमान एकदम नीला दिखाई पड़ रहा है, वहीं गंगनहर में पानी भी बिल्कुल साफ बह रहा है।
बागपत में लॉक डाउन के बाद से प्रदूषण का स्तर लगातार घटा है। एक्यूआई ढाई सौ से अब 105 पर है। फैक्ट्रियां बंद होने और वाहन नहीं चलने के कारण हवा का स्तर सुधर रहा है।
सहारनपुर की आबोहवा की बात करें तो यहां भी हवा एकदम शुद्ध हो गई है। हालांकि सुबह शाम चलने वाली हवा ठंडक भरी है। वायु का मानक संतोषजनक है। वहीं आसमान बिल्कुल साफ नजर आ रहा है। एयर क्वालिटी इंडिस्क्स 80 के करीब है। जो बीते कल के मुकाबले काफी कम हो गया है।