सब्सक्राइब करें

UP: डकैती में शामिल थे दस से ज्यादा बदमाश, बैकअप देने के लिए बनाया था प्लान; अब बंद आ रहा घर के भेदी का फोन

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 14 May 2026 03:06 PM IST
सार

मुरादाबाद में पीतल कारोबारी इमरान के घर हुई डकैती में एक और नई जानकारी सामने आई है। डकैती में दस से ज्यादा बदमाश शामिल थे। बैकअप देने के लिए कॉलोनी में भी बदमाश मौजूद थे, दो बदमाश कार में बैठे थे।

विज्ञापन
Robbery at Brass Trader Home More than ten criminals were involved in robbery Moradabad
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर पर डकैती - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में पीतल कारोबारी इमरान के घर डाका डालने में दस से ज्यादा बदमाश शामिल थे। छह बदमाश घर में घुसे थे जबकि बाकी बदमाश बैकअप देने के लिए बाहर मौजूद थे। पुलिस ने हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध और कारोबारी के घर के भेदी से पूछताछ की तो इसके संकेत मिले हैं। हालांकि पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और नकदी व जेवर बरामद नहीं कर पाई है।  



मूलरूप से डिलारी के ढकिया निवासी कारोबारी इमरान अपने परिवार के साथ अकबर कंपाउंड में दो मंजिला मकान में रहते हैं। पीतल के अलावा प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम भी करते हैं।

Trending Videos
Robbery at Brass Trader Home More than ten criminals were involved in robbery Moradabad
मुरादाबाद में कारोबारी के घर लगे डिजिटल लाॅक - फोटो : संवाद

सोमवार को जिगर कॉलोनी स्थित प्लॉट की रजिस्ट्री करानी थी। इसलिए एक करोड़ बीस लाख रुपये घर में रखे थे। रविवार को कारोबारी की बेटी का जन्मदिन था। रविवार की कारोबारी दोनों बेटी अलीजा, अरीबा, बेटे अरीब और अरकान के साथ हाई स्ट्रीट स्थित रेस्टोरेंट में बेटी का जन्म दिन मनाने गए थे। रात करीब 12 बजे परिजन घर आकर सो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Robbery at Brass Trader Home More than ten criminals were involved in robbery Moradabad
मुरादाबाद में कारोबारी के घर लगे डिजिटल लाॅक - फोटो : संवाद

साढ़े तीन बजे बदमाश डिजिटल लॉकर खोलकर उनके घर में घुस गए थे। बदमाशों ने परिवार को पिस्टल और तमंचे के बल पर लेकर एक करोड़ 20 लाख रुपये और करीब छह तोला सोना लूट लिया था। इसके अलावा डीवीआर और तीन मोबाइल लेकर बदमाश भाग गए थे। 

Robbery at Brass Trader Home More than ten criminals were involved in robbery Moradabad
कारोबारी इमरान के घर पर डकैती के बाद माैजूद लोग - फोटो : संवाद

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध उठा लिए हैं। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि कारोबारी के घर में ही कोई भेदी है।

विज्ञापन
Robbery at Brass Trader Home More than ten criminals were involved in robbery Moradabad
कारोबारी के घर पर घटना के बाद परेशान परिजन - फोटो : संवाद

उसने ही डिजिटल लॉक रिमोट से खोला था। पुलिस ने भेदी से पूछताछ की तो पता चला कि इस वारदात में दस से ज्यादा बदमाश शामिल थे। छह बदमाश मकान में घुसे थे दो बदमाश कारों में मौजूद थे। बाकी बैकअप देने के लिए कॉलोनी और नागफनी रोड पर मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed