सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Sudden Surge in Gold and Silver Prices; Stores in Moradabad Wear a Deserted Look

UP: सोने-चांदी के दाम में अचानक उछाल, मुरादाबाद के स्टोरों में छाई वीरानी, सहालग सीजन में भी कारोबार ठंडा

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 14 May 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

सोने और चांदी के दाम में अचानक उछाल आने से कारोबारी ठंडा पड़ गया है। मुरादाबाद के कई स्टोरों में ग्राहक नहीं दिख रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि  शादी का सीजन होने के बाद भी कोई खरीदार नहीं आ रहा है।

UP: Sudden Surge in Gold and Silver Prices; Stores in Moradabad Wear a Deserted Look
मुरादाबाद में ज्वैलरी शोरूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

शादियों के सीजन (सहालग) के बीच सोने-चांदी की कीमतों में आए उछाल ने बाजार की रौनक छीन ली। बुधवार को गंज बाजार व मंडी चौक स्थित सराफा बाजार में गिने-चुने ग्राहक सोने व चांदी की खरीदारी करते दिखाई दिए। दो दिनों में सोने की कीमतों में सात हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम में 20 हजार रुपये प्रतिकिलो की भारी बढ़ोतरी हुई है।

Trending Videos


सराफा कारोबारियों का कहना है कि एकाएक सोने व चांदी पर बढ़ाई गई इंपोर्ट ड्यूटी से गहनों की बिक्री पर असर देखने को मिला है। उनका कहना है कि लोग हल्के गहनों (लाइट वेट ज्वैलरी) खरीदना पसंद कर रहे थे। अब मौजूदा कीमतों पर हल्के गहने बनवाना भी काफी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सोने व चांदी पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। ड्यूटी बढ़ने से विदेशों में सोना व चांदी महंगा हो गया। इसका सीधा बोझ अब ग्राहकों पर पड़ेगा। गंज बाजार स्थित सराफा कारोबारियों के दुकानों पर सहालग में पैर रखने की जगह नहीं होती थी लेकिन अब वहां केवल दुकानदार और काम करने वाले कर्मचारी नजर आए।

सराफा कारोबारियों का कहना है कि सोने व चांदी की कीमतों में इतनी बड़ी वृद्धि की उम्मीद नहीं थी। शादियों में गहने खरीदने के लिए लोग पहले से बजट तय कर रखते हैं। लेकिन दो दिनों के अंदर में सोने व चांदी के दाम बढ़ने से अब गहने खरीदना काफी मुश्किल हो जाएगा।

सराफा कारोबारी बताते हैं कि पहले से ही सोने व चांदी के दाम बढ़े हुए हैं। इसकी वजह से हल्के गहने बनाए जा रहे थे लेकिन अब सोने व चांदी कीमतें और बढ़ गई हैं। इससे ग्राहकों के लिए हल्के गहने बनाना काफी मुश्किल हो जाएगा। उनका कहना है कि अगर सोने व चांदी की कीमतें जल्द ही स्थिर नहीं हुई तो इस सीजन में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

दुकान पर सुबह से खाली बैठा हूं। एक भी ग्राहक नहीं आया। आयात शुल्क में बढ़ोतरी से सोन व चांदी की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इसके लगता है कि आने वाले दिनों में ग्राहक बिल्कुल ही नहीं आएंगे। -नीरज अग्रवाल, अध्यक्ष, श्री सराफा कमेटी

ग्राहकों के बजट के हिसाब से बाजार में हल्के गहने बना दिए गए हैं। अब सोने व चांदी की बढ़ी कीमतों ने बिक्री की चिंता और बढ़ा दी है। बाजार में ग्राहक नहीं है। मेरे पास आज एक भी ग्राहक नहीं आया। -मनीष बेरी, सराफा कारोबारी

दिन              सोने की कीमत              चांदी की कीमत 
11 मई         1.51 लाख प्रति 10 ग्राम    2.57 लाख प्रतिकिलो
13 मई         1.58 लाख प्रति 10 ग्राम    2.77 लाख प्रतिकिलो
(बाजार गंज धर्म काटा के अनुसार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed