सब्सक्राइब करें

UP: घर में छह सदस्य और छह बदमाश, अंदर से ही खोला गया डिजिटल लॉक, मकान में ही छिपा है भेदी; 1.20 करोड़ की डकैती

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 13 May 2026 03:26 PM IST
सार

मुरादाबाद में पीतल कारोबारी इमरान के घर हुई डकैती में पुलिस जांच डिजिटल लॉक पर आकर टिक गई है। एक्सपर्ट की राय में सामने आया कि लॉक बिना रिमोट के न तो खुल सकता था और न ही चाबी से संचालित हो सकता था। इससे पुलिस को शक है कि लॉक मकान के अंदर से ही खोला गया। परिवार के छह सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। 

विज्ञापन
Robbery at Brass Trader Home Digital Lock Opened from Inside the House Police Team Uncovers Key Clues
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान घटना की जानकारी देते हुए - फोटो : संवाद

मुरादाबाद के पीतल कारोबारी के घर डकैती के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पीतल कारोबारी इमरान के मकान का डिजिटल लॉक मकान के अंदर से ही खोला गया था। पुलिस ने डिजिटल लॉक के बारे में एक्सपर्ट से राय ली तो पता चला कि यह लॉक बिना रिमोट के किसी चॉबी से नहीं खुल सकता है। 



केवल तोड़ा ही जा सकता है। इसके बाद पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस ने परिवार के सभी छह सदस्यों से अलग अलग पूछताछ भी की तो अहम सुराग हाथ लग गए हैं। पीतल कारोबारी इमरान के घर में डकैती डालने वाले बदमाशों को न तो घर में घुसने में परेशानी हुई और न ही भागने में।

Trending Videos
Robbery at Brass Trader Home Digital Lock Opened from Inside the House Police Team Uncovers Key Clues
मुरादाबाद में घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

मुरादाबाद से लेकर बरेली तक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने निरीक्षण किया। इस घटना में सभी की निगाहें डिजिटल लॉक पर आकर टिक गईं। जिसके तोड़ने पर आवाज आती और दूसरी चॉबी लगाने पर अलार्म भी बज जाता लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Robbery at Brass Trader Home Digital Lock Opened from Inside the House Police Team Uncovers Key Clues
डकैती की घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसी - फोटो : संवाद

पुलिस ने डिजिटल लॉक के बारे में एक्सपर्ट से राय ली। इसके बाद पुलिस ने दोबारा परिवार के लोगों से पूछताछ की। सभी को अलग अलग रखकर सवाल किए। इससे पुलिस को अहम कड़ी हाथ लग गई है।

Robbery at Brass Trader Home Digital Lock Opened from Inside the House Police Team Uncovers Key Clues
कारोबारी के घर पर लगा डिजिटल लाॅक - फोटो : संवाद

पुलिस सूत्रों का दावा है कि डिजिटल लॉक अंदर से ही रिमोट से खोला गया था। इसके बाद पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुट गई है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि डकैती के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं । जिसके जरिए बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Robbery at Brass Trader Home Digital Lock Opened from Inside the House Police Team Uncovers Key Clues
डिजिटल लाॅक - फोटो : संवाद

कारोबारी के घर में ही छिपा भेदी
पुलिस कारोबारी के घर के भेदी तक पहुंच गई है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। इस भेदी और डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश के बीच रविवार की शाम से लेकर रात तक कई बार बातचीत हुई है। पुलिस ने भेदी से लंबी पूछताछ की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed