सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal Murder One of two sisters married to real brothers murdered other set on fire

UP: सगे भाइयों को ब्याही दो बहनों में से एक का कत्ल, दूसरी को जलाया; इसलिए पार कीं हैवानियत की हदें

अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 13 May 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार

संभल के गुन्नौर में सगे भाइयों को ब्याही दो बहनों में से एक की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी को जलाया। पति, देवरानी-जेठानी सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर आरोप है। 

Sambhal Murder One of two sisters married to real brothers murdered other set on fire
गुन्नाैर में माैत के बाद बिलखती महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

संभल के गुन्नौर से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। दो सगे भाइयों से ब्याही दो सगी बहनों के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। छोटी बहन को ससुराल वालों ने जहर देकर मार डाला, जबकि बड़ी बहन को जलाकर झुलसा दिया। झुलसी महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाबास निवासी सुर्मिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दस साल पहले उसकी शादी अजयपाल के साथ हुई थी, जबकि उसकी छोटी बहन उर्मिला की शादी पति के छोटे भाई खेम सिंह के साथ हुई थी। दोनों बहनें एक ही घर में रहती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल और कपड़े जल गए
सुर्मिला ने आरोप लगाया कि रविवार की सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने उन पर खेत में अकेले काम करने का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। इस पर पति अजयपाल, देवरानी-जेठानी सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो उसका चूल्हे में उसका सिर झोंक दिया। इससे उसके बाल और कपड़े जल गए।

उर्मिला के साथ भी मारपीट की गई
सुर्मिला ने बताया कि शोर सुनकर बचाने पहुंची बहन उर्मिला के साथ भी मारपीट की गई और उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए, जहां उपचार के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। आरोपी परिजनों ने शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

नामजद आरोपियों की तलाश
महिला के मायके वालों की ओर से सोमवार को तहरीर आई थी, जिस पर देर शाम झुलसी महिला के पति अजयपाल, देवरानी और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रात में उपचार के दौरान उर्मिला की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वाले शव लेकर चले गए। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।-संजय कुमार, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed