सब्सक्राइब करें

UP: 'हमें पता है यहां काफी कैश है, नहीं दिया तो मार देंगे'; पीतल कारोबारी के घर से 1.20 करोड़ और Gold की डकैती

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 12 May 2026 01:31 PM IST
सार

मुरादाबाद के नागफनी इलाके में डकैती की घटना से हड़कंप मच गया। नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में रविवार रात डिजिटल लॉक खोलकर छह बदमाश घुस गए। परिवार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी कैमरों का डीवीआर ले गए, सभी बदमाशों ने चेहरे पर नकाब बांध रखा था।

विज्ञापन
Robbery at Brass Trader Home Crooks Flee with ₹1.20 Crore in Cash and Six Tolas of Gold price
Robbery at Brass Trader - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुरादाबाद के शहर के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में रविवार की देर रात करीब साढ़े तीन बजे नकाबपोश छह बदमाशों ने पीतल कारोबारी एवं प्रॉपर्टी डीलर इमरान के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। गेट का डिजिटल लॉक खोलकर घर में घुसे बदमाशों ने ऊपरी मंजिल पर परिवार को बंधक बनाकर एक करोड़ बीस लाख रुपये की नकदी के अलावा छह तोला सोना (9,24000 रुपये) लूट लिया। 



दस मिनट में वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कहा कि जल्द ही खुलासा किया जाए। एसएसपी सतपाल अंतिल के मुताबिक, कारोबारी इमरान ने बताया कि उन्हें सोमवार को जिगर कॉलोनी स्थित प्लॉट की रजिस्ट्री करानी थी।

Trending Videos
Robbery at Brass Trader Home Crooks Flee with ₹1.20 Crore in Cash and Six Tolas of Gold price
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर पर डकैती की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद सपरिवार घर लौटे थे कारोबारी
इसलिए एक करोड़ बीस लाख रुपये घर में रखे थे। रविवार रात बेटी अरीबा का जन्मदिन मनाने के बाद सपरिवार घर लौटे थे। वह अपने बड़े बेटे अरीब के साथ एक कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में उनकी दो बेटियां अरीबा, अलीजा सो रही थीं, जबकि पत्नी सीमा छोटे बेटे अरकान को साथ लेकर आंगन में सो रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Robbery at Brass Trader Home Crooks Flee with ₹1.20 Crore in Cash and Six Tolas of Gold price
कारोबारी के घर पर डकैती के बाद परिजन - फोटो : संवाद

रात करीब साढ़े तीन बजे छह नकाबपोश बदमाशों ने बाहर से किसी तरह डिजिटल गेट का सेंटर लॉक खोल लिया। पहली मंजिल पर पहुंचकर परिवार के सभी छह सदस्यों को पिस्टल और तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया।

Robbery at Brass Trader Home Crooks Flee with ₹1.20 Crore in Cash and Six Tolas of Gold price
मुरादाबाद के कारोबारी इमरान - फोटो : संवाद

कारोबारी के बेड के पास ही छोटी टेबल पर एक करोड़ बीस लाख रुपये रखे थे। रकम कब्जाने के बाद सीमा से करीब छह तोला सोने के जेवर भी लूट लिए। सीसीटीवी का डीवीआर और तीन मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए।

विज्ञापन
Robbery at Brass Trader Home Crooks Flee with ₹1.20 Crore in Cash and Six Tolas of Gold price
बंगला गांव में हुए घटना के बाद जुटे लोग - फोटो : संवाद

वारदात के करीब दस मिनट बाद बदमाश सभी सदस्यों को एक कमरे में बंदकर भागने लगे लेकिन इमरान के बेटे अरीब ने दरवाजा अंदर से बंद नहीं होने दिया। बदमाश घर से निकलकर भागे तो अरीब ने स्कूटी से उनका बंगला गांव स्थित पानी के टंकी के पास तक पीछा किया लेकिन बदमाश पहले से खड़ी दो कारों में बैठकर नागफनी थाने की ओर भाग गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed