{"_id":"6a02d97afcad974db50f9a5a","slug":"robbery-at-businessman-home-in-moradabad-secret-lies-hidden-within-vicinity-of-house-police-uncover-clues-2026-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: डिजिटल लॉक खोल आसानी से घुसे, नहीं बजा अलार्म, चाबियां लाए थे साथ; घर में ही छिपा मुरादाबाद डकैती का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डिजिटल लॉक खोल आसानी से घुसे, नहीं बजा अलार्म, चाबियां लाए थे साथ; घर में ही छिपा मुरादाबाद डकैती का राज
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 12 May 2026 03:07 PM IST
सार
मुरादाबाद के पीतल कारोबारी के घर करोड़ों की डकैती में जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिले हैं। घर के इर्द-गिर्द ही राज छिपा है। बदमाश डिजिटल लॉक खोलकर आसानी से घर में घुस गए। इस दौरान अलार्म नहीं बजा। इसके साथ ही घर के अंदर नकदी और जेवर भी टेबल पर ही रखे मिल गए। ऐसे में पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 15
Robbery at Businessman Home
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुरादाबाद के पीतल कारोबारी के घर करोड़ों की इस डकैती का राज घर के इर्द-गिर्द ही छिपा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बेहद कड़ी सुरक्षा वाले घर में बदमाशों का इतनी आसानी से घुस आना, अलार्म का ऐन वक्त पर धोखा दे जाना और नकदी-जेवर का टेबल पर ही रखा मिल जाना सवाल खड़े कर रहा है।
बदमाशों को पूरी जानकारी थी कि घर में बड़ा कैश है। महज दस मिनट में बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग गए। पुलिस की प्राथमिक जांच से सामने आया है कि डकैती में कुछ करीबी शामिल हो सकते हैं। कारोबारी और उनके परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos
2 of 15
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर पर डकैती। घटना की जानकारी देतीं परिजन
- फोटो : संवाद
मूलरूप से डिलारी के ढकिया निवासी इमरान ने सात साल पहले इसी अकबर कंपाउंड में आकर एक मकान बनाया था। यह मकान अंदर की साइड में था। इसलिए दूसरे मकान का निर्माण कराया। दो साल पहले नया मकान बनने के बाद परिवार इसमें शिफ्ट हो गया था। अकबर कंपाउंड में ही अलीजा इंटरप्राइजेज नाम से फर्म है। जिसमें पीतल के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। जिसकी सप्लाई देश के अलग अलग राज्यों में की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 15
कारोबारी के घर के बाहर पुलिस कर्मी
- फोटो : संवाद
कारोबारी के मकान में दो गेट हैं। एक गेट का व्यावसायिक इस्तेमाल होता है, जबकि दूसरे गेट का इस्तेमाल परिवार के लोग करते हैं। बड़े गेट पर बी डिजिटल लॉक और छोटे पर सी डिजिटल लॉक है। इन दोनों का कंट्रोल पहली मंजिल पर वॉश बेसिन के पास दीवार पर लगा है। यहां से सी और बी दबाने पर गेट खुलते हैं या फिर चाबी से खुल सकते हैं। दूसरी चाबी लगाने पर अलार्म बज जाता है।
4 of 15
घटना के बाद परेशान महिलाएं
- फोटो : संवाद
इसके अलावा पूरे घर में 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मुख्य गेट, मकान के दोनों साइड, गैराज, जीने, और छत पर भी कैमरे लगे हैं लेकिन वारदात वाली रात न तो अलार्म बजा और न ही परिवार के किसी व्यक्ति ने सीसीटीवी कैमरों में किसी की तस्वीर देखी।
विज्ञापन
5 of 15
घ्टना के बाद परेशान कारोबारी इमरान
- फोटो : संवाद
पूरा परिवार देर रात 12 बजे बड़ी बेटी अरीबा का जन्मदिन मनाकर लौटा था। इसलिए कारोबारी की पत्नी ने जेवर उतारकर टेबल पर ही रख दिए थे। रजिस्ट्री कराने के लिए 1.20 करोड़ की नकदी कारोबारी के पास रखी थी। दस मिनट में बदमाशों ने जेवर-नकदी कब्जाई और चलते बने।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।