सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Robbery at Brass Trader Home Ahead of Property Registration; Criminals Flee with Crores in Cash

Moradabad: पीतल कारोबारी के घर डकैती, बदमाश 1.20 करोड़ की नकदी-जेवर लेकर फरार, परिजनों को बनाया बंधक

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 11 May 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

बांग्ला गांव के अकबर कंपाउंड में पीतल कारोबारी मोहम्मद इमरान के घर छह बदमाशों ने परिवार को तमंचों के बल पर बंधक बना लिया। घर में जमीन की रजिस्ट्री के लिए रखे 1.20 करोड़ रुपये, जेवर और मोबाइल लूट लिए। पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

Moradabad: Robbery at Brass Trader Home Ahead of Property Registration; Criminals Flee with Crores in Cash
मुरादाबाद में कारोबारी के घर डकैती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद की बेहद सुरक्षित माने जाने वाले बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में रविवार की देर रात करीब साढ़े तीन बजे नकाबपोश छह बदमाशों ने पीतल कारोबारी एवं प्रॉपर्टी डीलर इमरान के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

Trending Videos

Moradabad: Robbery at Brass Trader Home Ahead of Property Registration; Criminals Flee with Crores in Cash
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान - फोटो : संवाद

बाहर से गेट का लॉक खोलकर बदमाश अंदर घुसे और पूरे परिवार को तमंचों के बल पर लेकर एक करोड़ बीस लाख रुपये की नकदी के अलावा सात तोला सोना भी लूट लिया। करीब दस मिनट में इस वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Moradabad: Robbery at Brass Trader Home Ahead of Property Registration; Criminals Flee with Crores in Cash
मुरादाबाद में कारोबारी घर पर डकैती - फोटो : संवाद

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस कारोबारी से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी इमरान ने बताया कि उन्हें रविवार को एक प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने थी।

Moradabad: Robbery at Brass Trader Home Ahead of Property Registration; Criminals Flee with Crores in Cash
मुरादाबाद में कारोबारी के घर पर डकैती की घटना के बाद पड़ोसी - फोटो : संवाद

इसलिए उन्होंने एक करोड़ बीस लाख रुपये जुटाकर अपने घर में रखे थे। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह अपने बड़े आरिफ के साथ एक कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में उनकी पत्नी सीमा और छोटा अरकान सो रहे थे।

Moradabad: Robbery at Brass Trader Home Ahead of Property Registration; Criminals Flee with Crores in Cash
कारोबारी के घर पर डकैती के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

तीसरे कमरे में दो बेटियां अरीबा,अरीना थीं। रात करीब साढ़े तीन बजे छह नकाबपोश बदमाशों ने बाहर से किसी तरह गेट का लॉक खोल लिया और जीने के जरिए पहली मंजिल पर पहुंचकर परिवार के सभी छह सदस्यों को तमंचे के बल पर अपने कब्जे में ले लिया।

Moradabad: Robbery at Brass Trader Home Ahead of Property Registration; Criminals Flee with Crores in Cash
मुरादाबाद पहुंचे एडीजी रमित शर्मा - फोटो : संवाद

इसके बाद उन्होंने रजिस्ट्री के लिए रखी गई रकम के बारे में पूछताछ की। उनके पास में ही रकम रखी थी। जिसे उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा उनकी पत्नी के छह तोले साेने के जेवर लूट लिए।

Moradabad: Robbery at Brass Trader Home Ahead of Property Registration; Criminals Flee with Crores in Cash
कारोबारी के घर पर लगा डिजिटल लाॅक - फोटो : संवाद

करीब दस मिनट बाद बदमाश सभी सदस्यों को एक कमरे में बंधक कर भागने लगे लेकिन इमरान के बेटे आरिफ ने दरवाजा अंदर से बंद नहीं होने दिया। उसने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया।  इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Moradabad: Robbery at Brass Trader Home Ahead of Property Registration; Criminals Flee with Crores in Cash
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर पर डकैती के बाद परेशान महिलाएं - फोटो : संवाद

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस आ गई और जांच पड़ताल की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बदमाश डीवीआर भी ले गए हैं। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों से घटना का सच जाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed