सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Panic in Sambhal Following Massive Explosion: Cracks Appear in Several Houses in Ishaqpur, Tethered Livestock

संभल में जोरदार धमाके से दहशत: इशाकपुर के कई घरों पर आई दरारें, बाहर बंधे पशु झुलसे, गांव में मची अफरा तफरी

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 12 May 2026 02:30 PM IST
विज्ञापन
सार

संभल के इशाकपुर गांव में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट से आसपास के कई घरों में दरारें आ गईं, खिड़कियों के शीशे टूटने के साथ पशु झुलस गए। सूचना पर एएसपी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। 

Panic in Sambhal Following Massive Explosion: Cracks Appear in Several Houses in Ishaqpur, Tethered Livestock
संभल में धमाका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव इशाकपुर में जोरदार धमाके से पूरे गांव में दहशत फैल गई। धमाका गांव के एक खंडहर में हुआ। इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के कई घरों में दरारें आ गईं, खिड़कियों के शीशे टूट गए और घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

Trending Videos


घटना में पास में बंधे आधा दर्जन से अधिक पशु भी झुलस गए। हादसे के बाद गांव में कुछ समय के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। ग्रामीणों के मुताबिक बुलंदशहर के मुबारकपुर निवासी श्यौराज का मकान लंबे समय से गांव में खंडहर हालत में पड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आवाज सुनकर सहमे लोग
मंगलवार सुबह अचानक उसमें तेज धमाका हो गया। धमाके के समय आसपास मौजूद लोग तेज आवाज सुनकर सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। कई महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल बन गया। बताया गया कि खंडहर मकान के पास मनोज और ब्रह्मप्रकाश निवासी इशाकपुर की भैंसें बंधी थीं। धमाके की चपेट में आने से पशु झुलस गए।

खिड़कियों के शीशे टूटे
ग्रामीणों ने किसी तरह पशुओं को वहां से हटाया। वहीं कई मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गईं और खिड़कियों के शीशे टूटकर बिखर गए। कुछ घरों में रखा घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी मनोज रावत भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।

फॉरेंसिक टीम माैके पर पहुंची 
पुलिस ने इलाके को घेरकर लोगों की भीड़ हटाई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ली। शुरुआती जांच में धमाके के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि खंडहर मकान में किसी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ तो नहीं रखा गया था।

पहले भी धमाके की घटना हो चुकी
एएसपी मनोज रावत ने बताया कि मामले की जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इशाकपुर गांव में इससे पहले भी धमाके की घटना हो चुकी है। ऐसे में लोगों में डर और चिंता का माहौल है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने मामले की गहराई से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर कोई व्यक्ति घायल अवस्था में नहीं मिला है। आशंका जताई जा रही है कि धमाके के समय वहां कोई मौजूद था। जो घटना के बाद मौके से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed