भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की राजधानी सिसौली में भाजपा को नुकसान झेलना पड़ा। 2019 के लोकसभा चुनाव के सापेक्ष इस बार 1285 वोट भाजपा को कस्बे में कम मिले हैं। किसान आंदोलन के बाद भाजपा के खिलाफ माहौल बना और वोटों में कमी आई। 2017 में भी भाजपा को कस्बे में 4261 वोट मिले थे, जिसके सापेक्ष भी इस बार नुकसान हुआ है।
यूपी: टिकैत के गांव से फिर सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े, भाजपा के वोटों की संख्या देख सब हैरान
Uttar Pradesh Election Result 2022: भाकियू की राजधानी सिसौली में भाजपा को नुकसान झेलना पड़ा। 2019 के लोकसभा चुनाव के सापेक्ष इस बार 1285 वोट भाजपा को कस्बे में कम मिले हैं। किसान आंदोलन के बाद भाजपा के खिलाफ माहौल बना और वोटों में कमी आई।
अंबेडकर भवन में खिला कमल
सिसौली भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत का गांव है। दिलचस्प बात यह है कि यहां की पट्टी लेपरान के बूथ संख्या 168 पर भाजपा को 521 और रालोद को सिर्फ 185 वोट मिले। अंबेडकर भवन के बूथ पर भाजपा को 297 और गठबंधन के राजपाल बालियान को 178 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
खूब वायरल हुई कोक्को और हऊ
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के कोक्को के वोट ले जाने और केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के कोक्को को हऊ के ले जाने का बयान खूब वायरल हुआ। चुनाव में चर्चा का विषय बना रहा।
देसी भाषा में कोक्को चिड़िया की ओर इशारा करने वाला शब्द है, जबकि हऊ किसी अनजान ताकत को इंगित करने वाला आमतौर पर बच्चों को डराने के लिए प्रयोग किए जाने वाला शब्द है।
2022 में रालोद और भाजपा को सिसौली में मिले वोट
बूथ भाजपा रालोद
डीएवी इंटर कॉलेज कक्ष एक 391 295
डीएवी इंटर कॉलेज कक्ष दो 239 341
डीएवी इंटर कॉलेज कक्ष तीन 230 432
डीएवी इंटर कॉलेज कक्ष चार 210 345
डीएवी इंटर कॉलेज कक्ष पांच 162 521
श्रीकृष्णा कॉलेज कक्ष एक 232 367
श्रीकृष्णा कॉलेज कक्ष दो 521 185
श्रीकृष्णा कॉलेज कक्ष तीन 139 272
श्रीकृष्णा कॉलेज कक्ष चार 141 266
प्राथमिक विद्यालय कक्ष एक 407 149
अंबेडकर भवन कक्ष नंबर एक 202 49
अंबेडकर भवन कक्ष नंबर दो 297 178