विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बीच पीएम मोदी ने गुरुवार को सहारनपुर में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में मुस्लिम महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग इन्हें बरगलाने का काम कर रहे हैं।
हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदला लेने की ठान कर बैठे हैं घोर परिवारवादी और अपराधी : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां भाजपा सरकारों की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं सपा-बसपा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि घोर परिवारवादी लोग जनता से बदला लेने की ठान कर बैठे हैं। इनको उम्मीद है कि इनकी सरकार बन जाएगी और यह बदला लेंगे। अपराधियों और माफिया पर कार्रवाई होने से इनके पेट में दर्द होता है। इसी को लेकर अब यह बदला लेने की मंशा रख रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता पहले ही नकार चुकी है। यह सत्ता में नहीं आने वाले हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि बढ़-चढ़कर मतदान करें ताकि दंगाइयों को संरक्षण देने वालों को फिर मुंह तोड़ जवाब मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि प्रदेश में गुंडाराज के खात्मे, बहन बेटी की सुरक्षा के लिए और विकास के लिए फिर से योगी जी की सरकार लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने गन्ना किसानों का बीते 10 सालों में सबसे ज्यादा भुगतान कराया है। किसानों के उत्थान के लिए सरकार दृढ़ संकल्प है।
उन्होंने तीन तलाक कानून का जिक्र करते हुए कहा कि हमने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई हैं जो आज हमारी सरकार की तारीफ कर रही है। मोदी ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के साथ यहां के लकड़ी उद्योग का भी जिक्र किया।
उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे के साथ सहारनपुर में हुए दंगे का भी जिक्र करते हुए कहा कि दंगा कराने वाले आज इन परिवार वादियों के साथ बैठ रहे हैं। यहां तक की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे लोग भी इनके प्रस्तावक बने हुए हैं। इसी से ही पता चलता है कि इनकी नियत कैसी हैं। इसलिए प्रदेश में फिर से डबल विकास के लिए योगी की सरकार लाना जरूरी है।