फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी दौरा: काफिले को देख भारत माता और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा शहर, देखें तस्वीरें

Thu, 10 Feb 2022 08:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Feb 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
UP Election 2022 : Prime Minister Narendra Modi was given a warm welcome by the people in Saharanpur
सहारनपुर में पीएम मोदी। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में रिमांउट डिपो मैदान पर आयोजित जनसभा स्थल के पास तीन हेलीपैड बनाए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हेलीकॉप्टर से जनसभा स्थल पर पहुंचना था, लेकिन ऐन वक्त पर उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ। प्रधानमंत्री सरसावा एयरबेस से काफिले के साथ जनसभा स्थल पर पहुंचे। 



सरसावा एयरबेस से काफिला चलने के बाद शहर में नकुड़ तिराहे, कल्पना तिराहा, अंबाला रोड, घंटाघर, देहरादून रोड, जनकपुरी चौक, जेल चुंगी पर लोगों की भीड़ लगी रही, जिन्होंने भारत माता और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। मार्ग में लोगों ने प्रधानमंत्री को नमस्कार किया। इस पर प्रधानमंत्री सभी का अभिवादन करते हुए काफिले के साथ जनसभा स्थल पर पहुंच गए। प्रधानमंत्री को देखने के लिए बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों में भारी उत्साह रहा। इसके बाद करीब पौन घंटा रिमाउंट डिपो मैदान पर जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।

UP Election 2022 : Prime Minister Narendra Modi was given a warm welcome by the people in Saharanpur
पीएम मोदी। - फोटो : amar ujala

पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत 
प्रधानमंत्री के काफिले के दौरान अंबाला, घंटाघर, देहरादून रोड पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। लोगों में प्रधानमंत्री को देखने के लिए काफी उत्साह रहा। ऐसे में भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

UP Election 2022 : Prime Minister Narendra Modi was given a warm welcome by the people in Saharanpur
पीएम मोदी सहारनपुर दौरा। - फोटो : amar ujala

मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म न हो इसके लिए योगी सरकार जरूरी : मोदी 
सहारनपुर में रिमाउंट डिपो मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शब्द बाणों से हर वर्ग को साधने की कोशिश की। उन्होंने तीन तलाक पर लाए गए कानून के जरिए मुस्लिम महिलाओं को साधने में कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मजलूम और पीड़ित महिला के साथ खड़ी है। कोई भी मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म न कर सके। इसके लिए योगी की सरकार बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election 2022 : Prime Minister Narendra Modi was given a warm welcome by the people in Saharanpur
पीएम मोदी दौरा। - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़ें यही भाजपा सरकार की मंशा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहन बेटियां हमारी साफ नीयत को समझती हैं। हमने मुस्लिम बहन बेटियों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई है। हमने तीन तलाक के लिए जो कानून बनाया है। उसने मुस्लिम बहनों को सुरक्षा का विश्वास दिया है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर कानून आने के बाद मुस्लिम बहन और बेटियों को इंसाफ मिलने लगा है। जब मुस्लिम बेटियां एक और दो मिनट के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने लगीं और भाजपा की सरकार की तारीफ करने लगीं। उनको सम्मान मिला तो वह भाजपा का गौरव गान करने लगीं। इससे खुद को मुस्लिमों का ठेकेदार समझने वालों की नींद हराम हो गई। उनके पेट में दर्द होने लगा कि उनकी बेटियां मोदी-मोदी करने लगी हैं। 

विज्ञापन
UP Election 2022 : Prime Minister Narendra Modi was given a warm welcome by the people in Saharanpur
पीएम मोदी के स्वागत में भाजपा समर्थक। - फोटो : amar ujala

उनको लगा कि मुस्लिम बहने मोदी के पक्ष में चली जाएंगी तो मुस्लिम बेटियों का राज आ जाएगा। इसलिए मुस्लिम बहन-बेटियों का हक और विकास रोकने के लिए वह नए-नए तरीके खोज रहे हैं। वह लोग मुस्लिम बहनों को बहला रहे हैं, ताकि फिर से मुस्लिम बेटियों को पीछे धकेला जा सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed