विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। पश्चिमी यूपी की 15 विधानसभा के लिए आज सुबह से वोटिंग जारी है। बिजनौर में जहां आठ सीटों पर मतदान हो रहा है वहीं सहारनपुर में सात विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक मतदान कराया जा रहा है। वहीं देवबंद में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात है। सुबह के समय मतदान केंद्रों पर कम संख्या में लोग पहुंचे लेकिन जैसे जैसे धूप खिली, तो बूथों पर भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। आगे तस्वीरों में देखें मतदान केंद्रों का हाल: -
UP Election Phase 2: पश्चिमी यूपी की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, बूथों पर लगी लंबी लाइनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर प्रशासन ने जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। विधानसभा सीटों के लिए के लिए सोमवार को मतदान जारी है। प्रशासन जिले में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान प्रतिशत करने की कोशिश में लगा है। आसमान में जैसे-जैसे सूरज चढ़ता रहा, वैसे ही मतदाताओं में भी उत्साह बढ़ता चला गया। 9 बजे के बाद मतदाता काफी जोश के साथ घरों से निकले और बूथों पर लाइन लगा दी।
बिजनौर जिले की आठों विधानसभा में यूं तो करीब 25 प्रत्याशियों में से ही आठ विजेता निकलने हैं, लेकिन यदि चुनावी मैदान की बात की जाए तो कुल प्रत्याशियों की संख्या 89 है। कुछ सीटों पर त्रिकोणीय तो कुछ पर आमने-सामने की लड़ाई नजर आ रही है। जिलेभर में 26.90 लाख मतदाता हैं। पिछली बार 67 प्रतिशत मतदान हुआ था।
बता दें कि सहारनपुर जिले में दोपहर एक बजे तक 44.03 फीसदी मतदान हो चुका है, जबकि बिजनौर में एक बजे तक 38.68 प्रतिशत मतदान हुआ है।
वहीं कंट्रोल रूम पर सबसे पहली शिकायत बढ़ापुर विधान सभा से आई, जिसमें बूथ नंबर 1 से लेकर 11 पर मतदाताओं को मतदाता पर्ची नहीं बांटने की बात कही गई। प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित बीएलओ को फटकार लगाई और घर-घर मतदाता पर्ची भिजवाने का काम किया गया।
सहारनपुर जिले में 25.86 लाख मतदाता आज सात विधायकों को चुनने के लिए आज मतदान करेंगे। इस बार सात विधानसभा सीटों पर 71 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान के लिए जिले में 1308 मतदान केंद्र और 2957 बूथ बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। करीब तीन सप्ताह तक चले चुनावी शोर के थमने के बाद अब जिम्मेदारी मतदाताओं के कंधों पर है।
सहारनपुर जिले में सोमवार सुबह सात बजे से बूथों पर मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे चलेगा। इन बूथों पर जिले के 2586029 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 1367045 पुरुष तथा 1218857 महिलाएं वोटर हैं। 127 मंगलामुखी भी अपना मतदान करेंगे। जिले में सबसे अधिक मतदाता सहारनपुर शहर सीट पर हैं। यहां पर 443376 वोटर हैं, जबकि सबसे कम रामपुर मनिहारान सुरक्षित सीट पर 323068 वोटर हैं।