{"_id":"624c5011e78bdb32b1454b8e","slug":"professor-rajveer-attack-case-shamli-police-have-arrested-criminal-anil-balyan-of-sanjeev-jeeva-gang-with-ak-47","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुल गया बड़ा राज: एके-47 के साथ दबोचे गए कुख्यात ने उगला साजिश का पूरा सच, हथियारों का जखीरा भी बरामद, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल गया बड़ा राज: एके-47 के साथ दबोचे गए कुख्यात ने उगला साजिश का पूरा सच, हथियारों का जखीरा भी बरामद, देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 05 Apr 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शामली में पकड़ा गया कुख्यात बदमाश।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
मेरठ में प्रोफेसर राजवीर सिंह पर हुए जानलेवा हमले को लेकर एक बड़ा राज सामने आया है। विदेशी एके-47 रायफल के साथ दबोचे गए कुख्यात बदमाश अनिल बालियान ने पुलिस पूछताछ में अहम राज खोले हैं।
चेकिंग के दौरान हुआ गिरफ्तार
शामली में थानाभवन थाना पुलिस ने रात को चेकिंग के दौरान कार सवार कुख्यात संजीव जीवा गैंग के शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। कार से प्रतिबंधित स्वचलित विदेशी एके-47 रायफल, करीब 1300 कारतूस, चार मैगजीन, एक ड्रम मैगजीन, लग्जरी कार और मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार बदमाश मुजफ्फरनगर के चर्चित विक्की त्यागी हत्याकांड में जेल गया था।
Trending Videos
2 of 5
एसएसपी सुकीर्ति माधव
- फोटो : amar ujala
मंगलवार दोपहर को पुलिस लाइन के सभागार में प्रेसवार्ता में एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सोमवार रात को थानाभवन थाने के प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ कादरगढ़ चौकी पर चेकिंग कर रहे थे। उसी समय पुलिस को मुजफ्फरनगर की तरफ से कार में अवैध हथियार और कारतूस की खेप आने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
उसी दौरान मुजफ्फरनगर की तरफ से आई एक्सयूवी कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक कार को बैरियर की साइड से निकालकर गांव लुहारी की तरफ भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया। इसी दौरान मौका पाकर कार से उतरकर दो लोग ईंख के खेत की तरफ भाग गए, जबकि चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।
4 of 5
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
पकड़े गए युवक ने अपना नाम अनिल उर्फ पिंटू निवासी गांव सदरुद्दीन नगर उर्फ माजरा थाना भौराकलां जिला मुजफ्फरनगर बताया। कार की डिग्गी से विदेशी एके-47 रायफल, 7.62 एमएम के 700 कारतूस, एके-47 रायफल के, 4.55 एमएम के 600 कारतूस, चार मैगजीन, एक ड्रम मैगजीन, मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
हथियार और कारतूस बरामद।
- फोटो : amar ujala
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश कुख्यात संजीव जीवा गैंग से जुड़ा है। पकड़ा गया अनिल उर्फ पिंटू, कस्बा सिसौली निवासी अनिल बंजी का साथी है। पिछले महीने कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम मेरठ के डीन राजवीर पर हुए हमले में इन हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना थी, लेकिन अनिल बंजी ने बाद में यह योजना बदल दी थी। उस मामले में अनिल बंजी व उसके साथी मेरठ जेल में हैं। विदेशी एके-47 रायफल व कारतूसों का जखीरा बरामद होने पर रायफल बरामद होने पर जांच एजेंसियां भी छानबीन में जुट गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।